Thursday, 21 May 2026

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर

By 121 News
Chandigarh, May 21, 2026:-स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सेक्टर-37 स्थित रोटरी ब्लड बैंक एंड सोसाइटी भवन में एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसे राजीव गांधी की स्मृति को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोਹिंदर सिंह लक्की तथा चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया तथा राजीव गांधी के विचारों और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक लुबाना ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और युवा कांग्रेस सदैव समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाकर युवा कांग्रेस ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवा कांग्रेस समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति दिखाई देती है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। कंप्यूटर और टेलीकॉम सेक्टर को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाया।
लक्की ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने युवाओं की शक्ति को पहचाना और 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर देश के करोड़ों युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देना तथा भारत को आधुनिक सोच के साथ आगे ले जाना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियां रही हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, प्रगति और बलिदान का प्रतीक था तथा कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देशहित और जनसेवा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इससे पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस के नेता सचिन गालब, संदीप गुर्जर, रॉबी बढ़ेरी, सुखदेव सिंह,  रवि राणा, धीरज गुप्ता, हरसिमरन, साहिल चावर, रोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।
Uploaded Image

प्राचीन पीर गुगा माड़ी / लखदाता मंदिर में सीमा रानी चौहान को भावी गद्दीनशीन घोषित किया गया:      भव्य वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

By 121 News
Chandigarh, May 21,2026: -प्राचीन पीर गुगा माड़ी / लखदाता मंदिर (पुराना बिजवाड़ा), सेक्टर 36-बी, चंडीगढ़ में एक ऐतिहासिक एवं भावनात्मक अवसर पर वर्तमान गद्दीनशीन महंत श्री जय कृष्ण नाथ जी ने अपनी बड़ी पुत्री सीमा रानी चौहान को मंदिर की भावी गद्दीनशीन एवं उत्तराधिकारी घोषित किया। यह घोषणा मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक धार्मिक उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं, संत समाज और संगत की उपस्थिति में की गई।

महंत श्री जय कृष्ण नाथ जी ने कहा कि पीर गुगा माड़ी / लखदाता मंदिर की यह पवित्र गद्दी उनके पूर्वजों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी परिवार में चली आ रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री फकीर चंद जी सहित पूर्वजों ने वर्षों तक मंदिर की सेवा, पूजा-अर्चना और संगत की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया और उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प अब सीमा रानी चौहान निभाएंगी।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यह गद्दी केवल अधिकार नहीं बल्कि सेवा, त्याग और श्रद्धा की पहचान है। मैंने अपना पूरा जीवन मंदिर और संगत की सेवा में बिताया है और अब मेरी इच्छा रही कि सीमा रानी इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ मंदिर की परंपराओं को आगे बढ़ाए। मुझे विश्वास है कि वह संगत के सहयोग और आशीर्वाद से इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

महंत श्री जय कृष्ण नाथ जी ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर की व्यवस्थाएं, धार्मिक परंपराएं, भंडारे, लंगर सेवा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का संचालन पूर्व की तरह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अपनी छोटी पुत्री मीनाक्षी का भी विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों बहनें मिलकर मंदिर की सेवा एवं व्यवस्थाओं को सहयोगपूर्वक आगे बढ़ाएंगी।

भावी गद्दीनशीन सीमा रानी चौहान उर्फ सीमा नाथ ने संगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लिए यह क्षण अत्यंत भावुक और गर्व का विषय है। यह केवल पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि गुरु परंपरा और श्रद्धा का पवित्र दायित्व है। मैं अपने पिता जी और पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मंदिर की मर्यादाओं, सेवा भावना और धार्मिक परंपराओं को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाऊंगी। संगत की सेवा और मंदिर की प्रतिष्ठा को बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

महामंडलेश्वर श्रीमती सुरेन्द्रा देवी जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंदिर वर्षों से श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का केंद्र रहा है। आज जो जिम्मेदारी सीमा रानी को सौंपी गई है, वह केवल गद्दी का उत्तराधिकार नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प है। हमें पूर्ण विश्वास है कि दोनों बेटियां प्रेम, सहयोग और श्रद्धा के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करेंगी।

गद्दीनशीन की घोषणा के उपरांत मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के ज्येष्ठ वीरवार के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद विधिवत ध्वजारोहण किया गया और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण गूंज उठा।

दोपहर में विशाल लंगर एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, जलपान, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए थे।

सांयकाल में आयोजित संकीर्तन एवं प्रवचन कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से लुधियाना से पधारे स्वामी अध्यात्मानंद जी, खुड्डा अलीशेर से श्री श्री 108 योगी सूरज नाथ जी तथा चंडीगढ़ से योगी उषा नाथ जी, योगी तिलक राज जी ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से संगत को धर्म, सेवा और मानवता का संदेश दिया।

मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर, काली माता मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव परिवार, नगर खेड़ा, भैरों स्थान, शीतला माता मंदिर तथा अन्य प्राचीन धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, सेवादारों और संगत का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
Uploaded Image

PSU OMCs Ensure Uninterrupted Fuel Supplies In Haryana Amid Demand Surge

By 121 News
Chandigarh, May 21, 2026:- Public Sector Oil Marketing Companies (OMCs) — IndianOil, BPCL and HPCL — continue operations and logistics coordination across the country to ensure uninterrupted availability of Petrol (MS), Diesel (HSD) and LPG amid a sudden and sharp increase in fuel demand in several regions.

In recent days, OMCs have witnessed significantly higher offtake of petroleum products, driven by seasonal agricultural activity and harvesting operations across multiple states. Additional demand pressure has also emerged due to migration of retail customers to Public Sector Retail Outlets due to lower price compared to other suppliers as well as a visible shift of institutional and commercial consumers to retail fuel outlets.

Public Sector OMCs continue to maintain uninterrupted supplies through their extensive nationwide network of terminals, depots, pipelines, LPG bottling plants and retail outlets. Supply teams, transport networks, terminal operations and select Retail Outlets are functioning 24x7 to ensure seamless product movement and timely replenishment across markets. Public Sector OMCs are maintaining close coordination with state administration for seamless fuel supplies.

The Oil Industry would like to reassure consumers that adequate stocks of Petrol, Diesel and LPG are available across the country and all necessary measures are being taken to maintain smooth and uninterrupted supplies.
Public Sector OMCs are continuously reviewing stock positions and closely coordinating on logistics and distribution planning to efficiently meet the enhanced demand scenario.

Citizens are advised to continue with normal purchasing behaviour and avoid unnecessary panic buying. Consumers are also requested to rely only on official communications issued by authorised agencies and Oil Marketing Companies for accurate information related to fuel availability.

Over 800 Students Visit PGIMER under SARATHI Initiative to Learn Compassion, Awareness & Civic Responsibility

By 121 News
Chandigarh, May 21, 2026:-Encouraged by the overwhelming success of the first student exposure initiative conducted in February 2026, PGIMER Chandigarh, in collaboration with the Government of Himachal Pradesh, successfully organised the second edition of its large-scale educational outreach programme for over 800 school students from various districts of Himachal Pradesh including Hamirpur, Bilaspur, Una, Kangra, Chamba, Kullu, Sirmaur, Shimla, Solan, Lahaul-Spiti, and Manali under Project SARATHI during 12th, 14th, 16th and 18th May 2026.

Commending the initiative, Prof. Vivek Lal, Director, PGIMER, said that the future of a healthier nation depends on how early we educate young minds about empathy, awareness and responsibility. When students are exposed to the realities of public healthcare, they begin to understand the value of discipline, teamwork and preventive health practices. Such experiences shape not only informed citizens but also compassionate human beings who can contribute meaningfully to society.

Speaking about the importance of involving youth through Project SARATHI, Prof. Lal further added that SARATHI is not only about supporting patients within the hospital ecosystem; it is also about nurturing a generation that understands service before self. By connecting students with healthcare realities at an early age, we are planting the seeds of humanity, leadership and civic participation.

The initiative brought 837 students and 71 teachers from various districts of Himachal Pradesh to PGIMER in four structured batches, providing them a unique opportunity to witness the functioning of one of India’s premier public healthcare institutions while learning the values of empathy, discipline, awareness and social responsibility.

The district-wise participation included 221 students and 36 teachers from Hamirpur, Bilaspur and Una on 12 May; 184 students and 9 teachers* from Kangra and Chamba on 14 May; 234 students and 16 teachers from Kullu, Sirmaur, Shimla, Kinnaur and Lahaul-Spiti on 16 May; and *198 students along with 10 teachers from Manali and Solan on 18 May. 

Pankaj Rai, Deputy Director (Administration), PGIMER, who coordinated the initiative in close collaboration with various departments and authorities, highlighted the significance of structured exposure visits for students. He stated that these visits were carefully planned in phased batches to ensure meaningful interaction and smooth hospital functioning. For many students, this was their first exposure to a large public healthcare institution. Such experiences broaden perspectives, build confidence and help children understand their surroundings and responsibilities towards society.

He further added that the collaboration between the Government of Himachal Pradesh and PGIMER reflects a shared commitment towards holistic education where learning goes beyond classrooms. Along with academic growth, it is equally important to cultivate awareness, sensitivity and community values among the youth.

During the visits, students were sensitised about the significance of organ donation, eye donation and blood donation through interactive awareness sessions conducted by PGIMER teams. They also visited selected patient facilitation and public service areas where they observed the coordinated efforts of doctors, nurses, administrators, support staff and volunteers working together to deliver compassionate healthcare to thousands of patients daily.

Many participating students described the experience as transformative and inspiring. For several of them, it was their first visit to a tertiary healthcare institution, offering valuable exposure to patient care systems, teamwork and public service ethics. Teachers accompanying the students appreciated the initiative as an important step towards personality development, confidence building and social awareness among youth.

The initiative once again reaffirmed the shared commitment of PGIMER and the Government of Himachal Pradesh towards holistic education, youth engagement and community awareness—demonstrating that meaningful learning extends beyond textbooks and classrooms into real-life experiences that shape character and nation-building values.
Uploaded Image

पारस हेल्थ पंचकुला ने शुरू किया “सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें” एडल्ट वैक्सीनेशन कैंपेन

By 121 News
Panchkula, May 21, 2026:-- पारस हेल्थ पंचकुला ने “सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें” थीम के साथ वयस्क टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और बचाव आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान की गई। इस पहल का संचालन डॉ. अमित मंडल और डॉ. नवनीत अरोड़ा द्वारा किया जा रहा है।

अस्पताल द्वारा शुरू की गई इस सेवा के तहत वयस्कों, बुजुर्गों तथा यात्रा और तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए विभिन्न टीकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि टीकाकरण केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि वयस्कों के लिए भी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि समय पर टीकाकरण कई गंभीर संक्रमणों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण कई लोग आवश्यक टीके नहीं लगवाते, जबकि बढ़ती उम्र, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और जीवनशैली संबंधी बीमारियों के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अभियान के तहत फ्लू, हेपेटाइटिस-बी, टेटनस, टाइफाइड, रेबीज, शिंगल्स, येलो फीवर और जापानी इंसेफेलाइटिस सहित कई महत्वपूर्ण टीकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा बुजुर्गों और लगातार यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष परामर्श भी दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से पारस हेल्थ क्षेत्र में बचाव आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और जन जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
Uploaded Image

CGC University Mohali Signs Strategic MoU with Young Indians During Management Summit 2026

By 121 News

Mohali, May 21, 2026:-Taking another significant step towards strengthening industry-academia collaboration and enhancing students’ practical learning experiences, the School of Management Studies at CGC University Mohali signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Young Indians, a prominent initiative of the Confederation of Indian Industry. The agreement was signed during the university’s “Management Summit 2026” held on campus.

The MoU was formally signed by Prof. Uma P. Jaidev, Dean of the School of Management Studies, and Akshit Garg, Director of Core Metal Crafts Limited and Chairman of Young Indians (Chandigarh Chapter), in the presence of Dr. Harleen Kaur Dhillon, faculty members, students, and industry experts.

The primary objective of this collaboration is to provide students with opportunities that go beyond textbooks and classroom learning. Through the Young Indians platform, students will now gain exposure to leadership programmes, networking events, entrepreneurship initiatives, social impact activities, and skill development sessions. The partnership will also enable them to interact directly with experienced professionals from diverse industries.

The atmosphere during the MoU signing ceremony was highly enthusiastic, with students expressing excitement about the collaboration. They viewed it as a valuable opportunity to gain practical exposure, build professional networks, and develop the confidence required to excel in the corporate world.

Sharing his views on the occasion, Arsh Dhaliwal, Managing Director of CGC University Mohali, said that the management has always focused on the holistic development of students beyond academic education. He added that the university’s continued emphasis on innovation, experiential learning, and leadership development reflects this vision.

The School of Management Studies also expressed gratitude to all dignitaries, representatives of Young Indians, faculty members, and students for contributing to the success of the event. With this collaboration, CGC University Mohali has further reinforced its commitment to nurturing students not only for successful careers but also as confident future leaders and innovators.

Uploaded Image

बाल समागम में बच्चों ने बिखेरी आध्यात्मिक चेतना की रोशनी:            सतगुरु की शिक्षाओं से संस्कारवान बन रही नई पीढ़ी

By 121 News
Chandigarh, May 21, 2026:- सतगुरु द्वारा दिए जा रहे ब्रह्मज्ञान एवं शिक्षाओं के माध्यम से बच्चों में मर्यादा, अनुशासन, शुकराने और मानवता के संस्कार विकसित होते हैं, आज के युग में यदि बच्चे सत्संग एवं सतगुरु की शिक्षाओं से जुड़े रहें, तो यह संसार व देश के लिए अच्छे नागरिक बन पायेगे, ये उद्गार आज यहां संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-15, में हुए एक भव्य एवं प्रेरणादायी बाल समागम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित बच्चों, महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों को सम्बोधित करते हुए मनीमाजरा के मुखी अमरजीत सिंह जी ने व्यक्त किए ।

  इस समागम में हर आयु के बच्चों ने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को गीत, कविता, भाषण, कव्वाली, स्किट एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। समागम में बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन, मर्यादा एवं आध्यात्मिक भावनाओं ने उपस्थित साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया। 

अमरजीत सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे केवल छोटे नहीं बल्कि “सयाने संत” हैं, जो अपनी छोटी उम्र में ही सतगुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में जो अनुशासन, प्रेम एवं विनम्रता दिखाई देती है, वह सत्संग, परिवारों के त्याग और सेवादारों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने अपने प्रवचन में समझाया कि जिस प्रकार नाविक (मल्लाह) की सलाह के बिना गहरे पानी में जाना उचित नहीं होता, उसी प्रकार जीवन में माता-पिता एवं सतगुरु की शिक्षाओं का पालन करना आवश्यक है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, मर्यादा में रहना, बाहर के खान-पान से बचना, नियमित अरदास एवं सिमरन करना तथा संगत से जुड़े रहना जीवन को सफल बनाता है।

अमरजीत सिंह आगे ने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा, ईष्र्या या दिखावे की भावना में नहीं आना चाहिए। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि “पनीर नहीं तो दाल में खुश हूं”, अर्थात हर परिस्थिति में संतुष्ट और खुश रहना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल, चमक-दमक एवं भौतिक आकर्षणों से बचते हुए सतगुरु के नाम धन को अपनाने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने यह भी कहा कि संगत और सेवा बच्चों के व्यक्तित्व को ऊँचाइयों तक पहुंचाती है तथा उन्हें जीवन में स्थिरता और संस्कार प्रदान करती है। आज विश्वभर में निरंकारी मिशन के बाल समागम इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ा जा सके। 

समागम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न भाषाओं एवं माध्यमों में प्रस्तुत संदेशों ने सभी को यह अनुभव कराया कि नई पीढ़ी में आध्यात्मिक चेतना और मानवता के संस्कार निरंतर विकसित हो रहे हैं। उपस्थित संगत ने बच्चों की प्रतिभा एवं समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की। 

अंत में अमरजीत सिंह जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कोटि-कोटि शुकराना करते हुए कहा कि सतगुरु की कृपा से ही बच्चों में प्रेम, सेवा, विनम्रता एवं इंसानियत के संस्कार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सत्संग, सेवा एवं संगत से जोड़कर रखें ताकि वे जीवन में आध्यात्मिक एवं सामाजिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। 

इससे पूर्व यहां के मुखी एस.एस.बांगा  ने इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों, उनके माता-पिता व अन्य उपस्थित सज्जनों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर यहां के संयोजक नवनीत पाठक भी उपस्थित थे ।
Uploaded Image

Wednesday, 20 May 2026

‘G.O.A.T – Greatest On A Track’: Škoda Auto India Puts Its Performance DNA in Motion

By 121 News
Chandigarh, May 20, 2026:- Amidst its rapid product actions and continuous network expansion, Škoda Auto India has launched its newest campaign anchoring Škoda’s performance story. The campaign launches with a record, which is one of multiple initiatives that establish that the ‘Greatest On A Track’ is a ‘Škoda On A Track’.
 
With its 130-year global heritage and 125 years in motorsport, Škoda Auto furthers its racing legacy with this benchmark-setting brand narrative. The brand also celebrates more than half a century of the RS (Rally Sport) badge in its cars. Furthering its key strategy pillar of Differentiation, this new campaign highlights the dynamic capabilities and safety of the Škoda Auto India range.
 
Speaking on the campaign, Ashish Gupta, Brand Director, Škoda Auto India, said that every Škoda is engineered to deliver precision, control, and dynamism at the very edge of performance. For us, motorsport DNA isn’t a halo; it is inherent, and it comes standard across our entire range. This belief anchors our newest campaign, where we redefine ‘Greatest On A Track’ to mean, quite simply, a Škoda on a track. This campaign is a natural extension of our strategy of democratizing performance, ensuring that every Škoda, across segments, offers uncompromising dynamic capability, safety, and confidence that translates seamlessly into the real world. At its core, G.O.A.T celebrates the intangibles that truly define the Škoda driving experience: steering precision, chassis balance, braking assurance, and the deep connection between driver and machine. These are qualities that will never be captured on a spec sheet but are unmistakable the moment you get behind the wheel.
 
The record to kick-start the G.O.A.T campaign
Under the supervision of the India Book of Records and the Asia Book of Records, the brand set a record for clocking the ‘Fastest Multi-Car Relay of a Single Manufacturer on a Circuit’. The record was set at the Coimbatore Automotive Sports and Technical Training (CoASTT) track, where Škoda Auto India’s fleet of five cars set a time of 12:30:97. This makes Škoda Auto India the country’s fastest fleet in total time, including the time for pit-lane changeovers.
 
The Škoda Auto India fleet – consisting of the Kylaq 1.0 AT, Kushaq 1.5 DSG, Slavia 1.5 DSG, Octavia RS and the Kodiaq Selection L&K - was driven consecutively by five drivers in a single, uninterrupted timed relay, with pit-lane change overs and set a total time of 12:30.97. With the relay format of the record, it was crucial that every Škoda in the fleet was up to the mark at the limit to ensure quick times for the fleet.
 
The sub-4 m Kylaq clocked in 2:31.6, while the Kushaq SUV and Slavia sedan recorded 2:29.7 and 2:27.63, respectively. The Kodiaq Selection L&K, with its uncompromising luxury, seven seats and 4x4 abilities, lapped the CoASTT circuit in 2:26.34, and Škoda Auto’s iconic sports sedan, the Octavia RS, topped the charts with 2:10.85 at the 3.8km long circuit.
 
The fleet proved its dynamism on the track, and its agility, manoeuvrability, braking ability and such dynamic aspects that finally translate to better control and safety on the road for Škoda Auto India customers. Combined with the five-star safety ratings across the product portfolio in various tests in India and globally, this record establishes Škoda Auto India as having the fastest and safest fleet in the country.
 
Škoda Auto’s motorsport DNA
Motorsport has been integral to Škoda Auto’s DNA since 1901. This gained further inroads in 1975 with the first RS badge making its announcement with the Škoda 130 RS. This car mirrored Škoda’s Rally Sport heritage from the first half of the 20th century. It is this illustrious motorsport pedigree that is reflected across the brand’s Indian portfolio, where turbo-charged engines, true automatic transmissions, sharp handling and engaging dynamics define the driving experience. From the Kylaq sub-4m SUV to the Slavia sedan, the Kushaq mid-size SUV, the Kodiaq luxury 4x4 and the limited-volume Octavia RS, Škoda Auto India delivers performance-driven engineering across segments.
 
It is this performance-led DNA across its product lineup that enabled Škoda Auto India to set the record with its fleet of dynamically capable vehicles and also forms the core for the newest brand campaign, establishing that the ‘Greatest On A Track is a Škoda On A Track’.
Uploaded Image

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल — मोदी सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी: एच.एस. लक्की

By 121 News
Chandigarh, May 20, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट द्वारा आज हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट, मनीमाजरा में बढ़ती महंगाई, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की तथा माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने किया।
प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है और देश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले मात्र दस दिनों में दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर सीधा आर्थिक हमला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ईंधनों की कीमतों में लगभग चार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसका असर सीधे तौर पर खाने-पीने की वस्तुओं, परिवहन, रोजमर्रा के सामान और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
लक्की ने कहा कि जब भी पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं, तो उसका बोझ अंततः गरीब, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, छोटे दुकानदारों और मजदूर वर्ग पर पड़ता है। आज देश में हालात ऐसे हो चुके हैं कि रसोई चलाना, बच्चों की पढ़ाई करवाना और घर का खर्च उठाना आम परिवारों के लिए चुनौती बन गया है।
उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को पहले से पता था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन केंद्र सरकार पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त रही और जनता के हितों की कोई तैयारी नहीं की। चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया गया।
लक्की ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हितों की रक्षा कर रही है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को लगातार आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के दावों की सच्चाई अब जनता समझ चुकी है और देश का आम नागरिक भाजपा की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।
माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन 11 वर्षों में यह सरकार महंगाई और बेरोजगारी दोनों मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज गरीब और मेहनतकश वर्ग दोहरी मार झेल रहा है — एक तरफ रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं और दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पर इस महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ा है, क्योंकि मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के पास सीमित संसाधन होते हैं। आज हालात ऐसे बन चुके हैं कि गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी कठिन होता जा रहा है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंडीगढ़ कांग्रेस के इरफान अंसारी ,शाबान शेख,कमरूल इस्लाम,परवेज अकरम खान ,मौलाना अफरोज ,नवाब,उस्मान खान,फिरोज खान ,शमीम प्रधान,जाहिद परवेज खान,उस्मान,एडवोकेट जीशान,हाजी युनुस ,कासिम एहमद, जिलाध्यक्ष  सुरजीत सिंह ढिल्लों इमरान मंसूरी , सुनील वर्मा,आबिद खान,सादिक मोहम्मद। खान,शकील अहमद,अरमान खान,सलमान मंसूरी गफ्फार अल्वी,ब्लॉक अध्यक्ष संजीव। गाबा',ममता डोगरा, हरजिंदर बावा,विकी,कुलदीप कुकी ,राजवीर सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Uploaded Image

बहुमुखी प्रतिभा के धनी गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

By 121 News
Chandigarh, May 20, 2026:- पंजाबी लेखक सभा, चंडीगढ़ की ओर से आज प्रेस क्लब में आयोजित विशेष समारोह के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गीतकार, गायक, लेखक और अभिनेता राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का लोकार्पण किया गया। राज काकड़ा पंजाब के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी संवेदनशील और प्रभावशाली लेखनी के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।
अमरिंदर गिल, दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, बाई हरदीप, नछत्तर गिल, सुखविंदर सिंह, कैलाश खेर, राहत फतेह अली खान, सुखजिंदर शिंदा, सरदूल सिकंदर, राज बराड़, रणजीत बावा, मास्टर सलीम, कमाल खान, पम्मी बाई, सतविंदर बिट्टी, मिस पूजा सहित अनेक नामी गायकों ने राज काकड़ा के लिखे गीत गाए, जो बेहद लोकप्रिय हुए। इसके अलावा उन्होंने पांच पंजाबी फिल्मों में बतौर अभिनेता भी काम किया है।
मंच संचालन करते हुए सभा के महासचिव भुपिंदर सिंह मलिक ने कहा कि राज काकड़ा की शायरी सामाजिक चेतना को काव्यात्मक अंदाज़ में अभिव्यक्त करने में सक्षम है। सभा के प्रधान दीपक शर्मा चनार्थल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि राज काकड़ा की कलम सच की प्रतिनिधि बनकर उन मूल्यों की बात करती है जो पंजाब की आत्मा से जुड़े हुए हैं।
पुस्तक का लोकार्पण लेखक के अलावा लोक गायक बाई हरदीप, वरिष्ठ पत्रकार तरलोचन सिंह, जगतार भुल्लर, कर्नैल सिंह पीरमुहम्मद, हरजीत ग्रेवाल, मनजीत सिंह, फिल्म कलाकार दर्शन औलख, हरी ओम जलोटा, बलकार सिद्धू व पन्ना लाल मुस्तफाबादी की उपस्थिति में किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार जगतार भुल्लर ने कहा कि अच्छी लेखनी अपने पाठक और प्रशंसक स्वयं खोज लेती है। हरजीत ग्रेवाल ने राज काकड़ा की गंभीर और संवेदनशील शख्सियत की सराहना की। मनजीत सिंह ने कहा कि लेखक को शब्दों से इश्क है। वरिष्ठ पत्रकार तरलोचन सिंह ने राज काकड़ा को मातृभाषा का सच्चा पुत्र बताया। कर्नैल सिंह पीरमुहम्मद ने कहा कि राज काकड़ा का सिख दर्शन का अध्ययन भी अत्यंत प्रभावशाली है। गीतकार भट्टी भड़ी वाला ने कहा कि राज काकड़ा का नाम उच्चस्तरीय पंजाबी गीत लेखन में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। पत्रकार एवं समाजसेविका हरदीप कौर विरक ने कहा कि साफ-सुथरी गायकी की उम्र बहुत लंबी होती है।
गीतकार, गायक और अभिनेता राज काकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि इस सफर को तय करते हुए वे कई पड़ावों से गुजरे और इसी दौरान यह यात्रा सांसारिक प्रेम से रब्बी प्रेम तक पहुंचने का माध्यम बन गई।
बाई हरदीप ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज काकड़ा पंजाब की धरती का गौरव हैं और आने वाले समय में उनकी कलम अपना रचनात्मक सफर निरंतर जारी रखेगी।
समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Uploaded Image

बलटाना–रायपुर कलां क्षेत्र को बड़ी सौगात: रेलवे अंडरपास परियोजना का शिलान्यास सम्पन्न

By 121 News
Chandigarh, May 20, 2026:-आज बलटाना–रायपुर कलां क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब लंबे समय से लंबित रेलवे अंडरपास परियोजना का विधिवत शिलान्यास सम्पन्न हुआ। यह परियोजना अंबाला–चंडीगढ़ रेल सेक्शन पर एल.सी. नं. 123 (स्पेशल) के स्थान पर बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को जाम, दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया तथा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांसद मनीष तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह अवसर केवल शिलान्यास नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लगभग 8 वर्षों के निरंतर संघर्ष, जनआंदोलन और कई चरणों में किए गए आमरण अनशन की जीत का प्रतीक रहा। इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने और लगातार जनहित की आवाज़ उठाने में संयुक्त संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

प्रताप सिंह राणा ने कहा कि यह अंडरपास केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि बलटाना और आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग का परिणाम है। उन्होंने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी क्षेत्रवासियों, पंचों, सरपंचों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त विवरणानुसार केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का स्वागत किया तथा बलटाना स्थित अंबाला–चंडीगढ़ रेलखंड की लेवल क्रॉसिंग संख्या 123 पर रोड अंडर ब्रिज के शिलान्यास समारोह में भाग लेने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भारतीय रेल देश की “विविधता में एकता” की भावना को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश के विभिन्न राज्यों के लोग रेल के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों तक यात्रा करते हैं, जिससे अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली से परिचित होने का अवसर मिलता है। रेल यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता को अनुभव करने का सशक्त जरिया भी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। विभिन्न राज्यों के खान-पान, वेशभूषा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने में रेलवे एक सेतु के रूप में कार्य करती है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भारतीय रेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह देश का सबसे बड़ा जनसंपर्क एवं सामाजिक एकीकरण का नेटवर्क बनकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूत कर रही है।

समारोह को संबोधित करते हुए बिट्टू ने कहा कि राजस्थान जैसे विशाल राज्य से आने वाले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रेल परिवहन के महत्व को भली-भांति समझते हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है और वहाँ का रेलवे नेटवर्क अत्यंत व्यापक है। राज्यपाल महोदय अच्छी तरह जानते हैं कि रेलवे संपर्क किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और क्षेत्रीय विकास को गति देता है। मैं इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए समय निकालने और सहयोग देने हेतु उनका हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

रोड अंडर ब्रिज परियोजना का विवरण देते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग संख्या 123 पर यह परियोजना ₹12,80, 36,866 (बारह करोड़ अस्सी लाख छत्तीस हजार आठ सौ छियासठ रुपये मात्र) की लागत से निर्मित की जा रही है। यह परियोजना भारतीय रेल और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच 50:50 लागत साझेदारी के आधार पर बनाई जा रही है।

बलटाना लेवल क्रॉसिंग पर वर्तमान में 9 लाख से अधिक ट्रैफिक व्हीकल यूनिट्स का आवागमन होता है, जिससे यह क्षेत्र की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंगों में से एक है।

परियोजना पूर्ण होने के बाद बलटाना तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

बिट्टू ने भारतीय रेल द्वारा लेवल क्रॉसिंग समाप्त करने की नीति में किए गए एक महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि पहले जब किसी स्थान पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाता था, तो उससे संबंधित लेवल क्रॉसिंग को स्वतः बंद कर दिया जाता था। इससे आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और छोटे व्यापारियों को काफी असुविधा होती थी।

अब भारतीय रेल ने अधिक जनहितकारी नीति अपनाई है। यदि तकनीकी और परिचालन दृष्टि से संभव हो, तो रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद भी लेवल क्रॉसिंग को चालू रखा जा सकता है। इससे स्थानीय लोगों की आजीविका सुरक्षित रहेगी और आम जनता की सुविधा बनी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि जिन स्थानों पर पारंपरिक ढांचे के निर्माण हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, वहाँ भारतीय रेल अत्याधुनिक मशीनरी और आधुनिक निर्माण तकनीक की सहायता से लो हाइट सबवे का निर्माण करेगी।

श्री बिट्टू ने यह भी घोषणा की कि लंबे समय से प्रतीक्षित ढकोली रेलवे ओवर ब्रिज परियोजना का कार्य बहुत शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ढकोली आरओबी के निर्माण से क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और हजारों यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल जनसुविधा, सुरक्षा और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर आधारभूत संरचना का तीव्र विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल रेलवे अवसंरचना का आधुनिकीकरण करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि विकास की हर परियोजना आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाए और उनकी आजीविका पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

अंत में रवनीत बिट्टू ने पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित, आधुनिक और भविष्य उन्मुख परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में रायपुर कलां के पंच, सरपंच, सभी आमंत्रित अतिथि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Uploaded Image

प्राचीन कला केंद्र द्वारा "हॉर्न-मुक्त चंडीगढ़ " जन-जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

By 121 News
Chandigarh, May 20, 2026:--विश्व स्तर पर अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात "सिटी ब्यूटीफुल"  चंडीगढ़ शहर को "हॉर्न-मुक्त चंडीगढ़"  बनाने की दिशा में और लोगों को जागरूक झरने के लिए प्राचीन कला केंद्र के गुरमत संगीत विभाग के प्रमुख डॉ. मलकीत सिंह जंडीयाला द्वारा एक विशेष संगीत संध्या " शांति नाद"  का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिये लोगों को अनावश्यक रूप से हॉर्न न् बजाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्राचीन कला केंद्र के गुरमत संगीत विभाग के प्रमुख डॉ. मलकीत सिंह जंडीयाला और केंद्र के सेक्रेटरी सजल कौसर ने बताया कि  "हॉर्न-मुक्त चंडीगढ़"  विषय पर एक विशेष जन जागरूकता अभियान का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस महत्त्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल की गंभीरता को समझते हुए प्राचीन कला केंद्र ने इस विशेष अभियान को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ शहर में अनावश्यक हॉर्न बजाने से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना, जिम्मेदार वाहन संचालन की भावना को प्रोत्साहित करना तथा शांत, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण की स्थापना करना है। यह पहल "स्वच्छ भारत अभियान" की भावना के अंतर्गत समाज में नागरिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। डॉ. मलकीत सिंह जंडीयाला ने बताया के अगले हफ्ते से ही हमारे वॉलिंटियर चंडीगढ़ के चौक पर खड़े होकर लोगों को अवेयर करेंगे बताया कि जो हम प्रोग्राम करने जा रहे हैं इस कार्यक्रम में चंडीगढ़  ट्रैफिक पुलिस के एस एस पी भी शामिल होंगे। इन्होंने बताया कि हमारा यह पहला और अनूठा प्रयास है और हमें विश्वास है यह छोटा सा प्रयास चंडीगढ़ के लोगों को ध्वनि प्रदूषण के लिए अवेयर करेगा।

डॉ. मलकीत सिंह जंडीयाला ने बताया कि इस संगीत संध्या में वो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का गायन करेंगे। जबकि उनके साथ मंच पर विख्यात तबला वादक उस्ताद अकरम खान और विख्यात सारंगी प्लेयर उस्ताद मुराद अली खान साथ देंगे। उस्ताद अमजद अली खान बतौर विशेष अतिथि प्रस्तुति देंगे।

डॉ. मलकीत सिंह जंडीयाला ने आगे बताया कि हालिया अध्ययनों के अनुसार अत्यधिक हॉर्न बजाना चंडीगढ़ में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण बन चुका है। प्राचीन कला केंद्र का मानना है कि जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से चंडीगढ़ को एक शांत, सभ्य एवं अनुशासित नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जैसा कि ज्युरिक, जिसे वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा विश्व के सबसे शांत नगरों में सम्मिलित किया गया है।
Uploaded Image

Tuesday, 19 May 2026

Livasa Hospital organizes Public Awareness Program on Hypertension

By 121 News
Chandigarh, May 19, 2026:- To spread awareness on hypertension, a public awareness program was organized by Livasa Hospital, Mohali at CP 67 Mall today.
During the program, the people were educated about the importance of early detection, preventive healthcare, lifestyle modifications, and timely screening.
A kids’ drawing competition on the theme of healthy hearts and healthy living was also organized besides encouraging youngsters to understand the importance of wellness and preventive healthcare from an early age.
Speaking during the occasion, Dr. H.K. Bali chairman–cardiac sciences at Livasa said that many people remain unaware of hypertension until complications arise. Regular monitoring of blood pressure, healthy lifestyle habits, and timely medical consultation can significantly reduce the risk of serious cardiac conditions. Awareness and prevention remain our strongest tools.
Anurag Yadav, CEO-Livasa Hospitals, said that through such community awareness initiatives, we aim to empower people with the right knowledge and encourage preventive healthcare practices that can help build healthier communities.
Uploaded Image

Shemrock Senior Secondary School Organizes Grand Annual Investiture Ceremony

Uploaded Image

Splash Pool Fun Grand Opening for Kindergarteners at Brookfield International School

By 121 News

Kurali, May 19, 2026:-Brookfield International School, Siswan Road, kicked off its highly anticipated 'Splash Pool Fun' sessions for the Kindergarten wing amid an atmosphere filled with immense joy and excitement. The tiny tots of the UKG class thoroughly enjoyed making a splash in the sparkling water, sharing endless laughter with their friends, and beating the summer heat in style. The children’s radiant faces, tiny steps, and playful moments transformed the day into a beautiful summer celebration.

According to the school management, this is just the beginning of the summer fun. Throughout the month, all kindergarten students will get their turn to dive into this refreshing, laughter-filled world of sunshine, making their summer season vibrant, magical, and unforgettable.

Speaking on the occasion, School President Manav Singla said that our core objective, alongside academic learning, is to provide an environment where children can learn through play and live their childhood to the fullest. Activities like 'Splash Pool Fun' not only offer a welcome relief from the rising heat but also boost physical development, motor skills, and social interaction among toddlers. Seeing these bright smiles on our students' faces is our greatest achievement.

Uploaded Image

Trident Group Strengthens Industry–Academia Collaboration with SLIET, Sangrur through Exclusive PhD Initiative

By 121 News

Chandigarh, May 19, 2026:-Trident Group has entered into a strategic collaboration with Sant Longowal Institute of Engineering and Technology (SLIET), Sangrur to introduce an exclusive PhD programme for its employees. This partnership marks a significant step toward strengthening industry–academia integration. Aligned with its philosophy of Earn, Learn, and Grow, the initiative enables employees to pursue advanced research while continuing their professional responsibilities. The programme provides access to experienced faculty, advanced research infrastructure, and structured academic mentorship at SLIET-Sangrur, a Government of India-established deemed university founded in 1989 and recognised for its strong emphasis on engineering education, technical training, and research-driven learning.

As part of this initiative, Trident Group will reimburse the full programme fee for selected candidates, reinforcing its commitment to employee development. Upon successful completion, participants will be recognised through special awards, further encouraging a culture of excellence and continuous learning. This collaboration reflects Trident Group’s strategic focus on driving innovation, fostering knowledge creation, and enhancing long-term organisational competitiveness, while leveraging SLIET’s technical expertise to build a future-ready workforce.

Uploaded Image

Jarnail Singh Appointed Punjab Regulating Chairman of Working Journalist Media Council

By 121 News
Chandigarh, May 19, 2026:-The Working Journalist Media Council, a registered Self-Regulating Body (SRB) for Digital Media Ethics under the Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, has appointed Jarnail Singh as the Regulating Chairman for Punjab.

Today, at the Noida office of the Working Journalist Media Council, the organization’s Chairman Kumar Saurabh handed over the appointment letter and ID card to Jarnail Singh and provided guidelines regarding his responsibilities and work.

On this occasion, the National Chairman of the organization stated that Punjab is a border state of the country, and many social media channels there are operating freely without following any government guidelines. He said that their body will soon create awareness among such channels in Punjab and register them under the regulatory framework.

Newly appointed Punjab Regulating Chairman Jarnail Singh said that all channels in Punjab will now be made aware of government regulations and brought under the regulatory system. He also stated that he would make every effort to live up to the trust placed in him by the Working Journalist Media Council.

National office bearers of the Working Journalist Media Council were also present on the occasion.
Uploaded Image

गांव अटावा आंगनवाड़ी के रिनोवेशन कार्य का शुभारंभ:   बच्चों को मिलेगा बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण : जसबीर सिंह बंटी 

By 121 News
Chandigarh, May 19, 2026:-आज गांव अटावा की आंगनवाड़ी के रिनोवेशन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस रिनोवेशन कार्य के अंतर्गत पेंट-पॉलिश, मार्बल की सफाई, नई टाइल्स, नए दरवाजे एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे, ताकि आंगनवाड़ी को बच्चों एवं स्थानीय निवासियों के लिए अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।

गांव के छोटे-छोटे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य शुरू किया गया है, ताकि बच्चे बेहतर वातावरण, नई सोच एवं सकारात्मक माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। लंबे समय से आंगनवाड़ी की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिससे यहां साफ-सफाई बेहतर हो सके तथा बच्चों और स्थानीय निवासियों को बीमारियों एवं अन्य परेशानियों से राहत मिल सके।

इस अवसर पर गांव अटावा के सीनियर सिटीजन सरदार सोहन सिंह ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर मार्केट प्रधान विजय कुमार, सुरेश कुमार, अजीत सवार, राजेंद्र सिंह बिल्ला, बलविंदर कौर, आंगनवाड़ी स्टाफ, उषा आशा वर्कर,जगतार कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने इस सामाजिक कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

आशा वर्कर उषा ने बताया कि आंगनवाड़ी के रिनोवेशन से गांव के बच्चों एवं आशा वर्करों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नई बिल्डिंग एवं बेहतर सुविधाओं से बच्चों को सीखने और नई गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि गांव में आंगनवाड़ी बनने के बाद लंबे समय तक इसकी ओर विशेष ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब नगर निगम के सहयोग से आंगनवाड़ी का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी को आधुनिक सुविधाओं एवं मॉडर्न सिस्टम के अनुसार विकसित किया जाएगा, ताकि हमारे बच्चे नई सोच, नई ऊर्जा एवं बेहतर दिशा के साथ आगे बढ़ सकें।

एसडीओ साहिल ठाकुर ने बताया कि कार्य जल्द ही पूरी गति से शुरू किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण आंगनवाड़ी की पेंट-पॉलिश एवं फर्श आदि का कार्य कर भवन को आकर्षक एवं सुंदर बनाया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोग भी गांव इटावा के विकास कार्यों को देखकर प्रभावित हों और यह महसूस कर सकें कि गांव में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
Uploaded Image

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न: वरिष्ठ फोटोग्राफर्स एवं वरिष्ठ सदस्यों को पुष्पमालाओं से किया सम्मानित

By 121 News
Chandigarh, May 19, 2026:--चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग लायंस क्लब, सेक्टर 18 चंडीगढ़ में अत्यंत भव्य एवं सफलता से सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 200 सदस्यों एवं अतिथियों ने भाग लिया।

क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स, जिन्होंने अपने पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्हें मंच पर व्यक्तिगत रूप से सम्मानित भी किया गया। इनमें सबसे प्रमुख रूप से सुरेश शर्मा (इंडियानो स्टूडियो), जिन्हें आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शामिल रहे।

एसोसिएशन के महासचिव सुनील भट्ट ने चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  सरोज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व तथा कोषाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य सुभाष भाटिया के सहयोग से, मात्र 9 महीनों की अल्प अवधि में गवर्निंग बॉडी द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।इन सभी कार्यों में गवर्निंग बॉडी के प्रत्येक सदस्य ने पूरे समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ एसोसिएशन के हित में 100% से भी अधिक योगदान दिया।

एसोसिएशन के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं:-सी पी ए की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लगभग पूर्ण रूप से अपडेट करना— जो पिछले लगभग दो दशकों से लंबित एक अत्यंत कठिन कार्य था।एसोसिएशन के बैंक खाते की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना तथा सीधे सी पी ए खाते में भुगतान हेतु स्कैनर सुविधा उपलब्ध करवाना। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा हमारे सदस्यों के लिए स्थानीय शाखाओं में ज़ीरो बैलेंस खाते खोलने की सुविधा प्रदान करना। एसोसिएशन की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करना। पिछले वर्ष पंजाब बाढ़ राहत हेतु सहयोग प्रदान करना। साहिबज़ादों के शहीदी सप्ताह के दौरान लंगर सेवा आयोजित करना। आने वाले महीनों में राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाना।

सबसे गर्व और सम्मान की बात यह रही कि सी पी ए की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रिय कार्यों को देखते हुए अध्यक्ष सरोज सिंह चौहान को पंजाब की एक फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) का पद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे पंजाब की जिला स्तरीय एसोसिएशनों में सी पी ए की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
Uploaded Image

Monday, 18 May 2026

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का सेक्टर-38 मार्केट में जोरदार प्रदर्शन

By 121 News
Chandigarh, May 18, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ सेक्टर-38 मार्केट में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की तथा चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नंदिता हुड्डा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सैल्वी सेठी द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन बेहद कठिन बना दिया है और हर वर्ग आर्थिक दबाव में जीने को मजबूर है।
सभा को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, लेकिन महंगाई के मुद्दे पर उसकी विफलता सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यदि कोई वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है तो वह महिलाएं, युवा, नौकरीपेशा लोग और छात्र हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।
लक्की ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज सड़क किनारे मिलने वाली चाय से लेकर ढाबों, रेस्तरां और रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों तक हर चीज महंगी हो चुकी है, जिसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब केंद्र सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी, लेकिन जैसे ही वैश्विक संकट आया, पूरा आर्थिक बोझ आम जनता पर डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है, लेकिन सरकार का भी दायित्व है कि अच्छे समय में जनता को राहत दे। दुर्भाग्य से केंद्र सरकार इस जिम्मेदारी में पूरी तरह विफल रही है।
एच.एस. लक्की ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ देश की जनता को विदेश यात्राएं कम करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की नसीहत दी जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री स्वयं विदेश दौरों और बड़े-बड़े रोड शो में सरकारी संसाधनों का खुलकर उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को उपदेश देने से पहले सरकार को खुद उन बातों पर अमल करना चाहिए।
लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी तथा आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नंदिता हुड्डा ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर देश की महिलाओं पर पड़ रहा है। एक गृहिणी पूरे परिवार की रसोई और घरेलू खर्च संभालती है, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि मध्यमवर्गीय और सामान्य परिवारों के लिए घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिलाओं को राहत देने के बजाय केवल महंगाई का बोझ दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि जिस प्रकार पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, उसी तरह घरेलू रसोई गैस की कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी की जा सकती है।
नंदिता हुड्डा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर हर खाद्य वस्तु और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है, क्योंकि परिवहन महंगा होने से हर सामान की कीमत बढ़ जाती है और इसका सीधा बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस जनता को राहत मिलने तक सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, टीटू, विक्टर सिद्धू, गुरचरण,  प्रिंस, महिला कांग्रेस की नेत्रियां रितु छाबड़ा, कुलजीत कौर सोनिया, सुमन लता, ममता डोगरा, राणो देवी, ममता राणा, रजनी तलवार, ललिता, बबीता, मधु गुप्ता, राजरानी, ओम लता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
Uploaded Image

Saturday, 16 May 2026

धोखाधड़ी से प्रोपर्टी हथियाने वाली दम्पत्ति शहर में सक्रिय: अपनी प्रोपर्टी धोखेबाज दम्पति के हाथों गंवा चुके पीड़ितों ने पुलिस सहायता न् मिलने के लगाए आरोप

By 121 News
Chandigarh, May 16, 2026:-चंडीगढ़ के रामदरबार निवासियों  सहित कुछ अन्य लोगों ने रामदरबार के ही एक व्यक्ति और उनके परिवार पर उन सभी से धोखाधड़ी कर उनके मकान अपने नाम करवा लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जब इसकी शिकायत स्थानीय सेक्टर 31 पुलिस थाने में की तो पुलिस ने उनकी बात न सुनते हुए आरोपी पक्ष का साथ दिया। वहीं आरोपी ने अपनी उच्च पुलिस अधिकारियों सहित राजनेताओं से अपनी ऊंची पहुंच का रसूख दिखाते हुए पीड़ितों को ही धमकियां दी कि वो उसका कुछ नही बिगाड़ सकते। इंसाफ के लिए उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के आलाधिकारियों के द्वार भी खटखटाए, पर उनकी सुनवाई नही हुई। अब वो इंसाफ की आस में मीडिया के पास आए हैं।

 चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए  रामदरबार निवासी राम सुमेर और हनुमान तथा सेक्टर 52 निवासी अशोक ने बताया कि किस प्रकार आरोपी मनोज माधव झा, उनकी पत्नी सरिता झा और पुत्र दीपक झा ने उन सबके साथ धोखाधड़ी की। राम सुमेर ने बताया कि मनोज माधव झा उन्हें एक फंक्शन में मिले थे। वहीं से उनसे मुलाकात का दौर चला। फिर उसने उसे अपनी ऊंची हैसियत और रसूख का सब्ज़बाग दिखाना शुरू किया। तब उसने उनसे उनके मकान में बतौर किराएदार रहने की बात कही। वो मान गए, तो उसने रेंट एग्रीमेंट तैयार कर उनसे साईन करने को कहा। अनपढ़ होने के चलते और विश्वास करते उन्होंने रेंट एग्रीमेंट पर दस्तखत कर दिए। लेकिन वो रेंट एग्रीमेंट नही था, बल्कि धोखे से उसने मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर ली थी। उनके साथ हुई धोखाधड़ी का जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने मनोज माधव झा से इसके बारे में बात की तो पहले तो वो मुकर गया। ज्यादा जोर देने पर वो उल्टा मुझे ही धमकाने लगा कि तुमसे जो बन पड़ता है, करलो। तुम मेरा कुछ भी नही बिगाड़ सकते। हारकर उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर 31 थाना में दी। बार बार जाने पर भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। इससे आहत हो उन्होंने आलाधिकारियों को शिकायत दी तो भी थाना पुलिस पर कोई असर नही हुआ। 
इसी तरह से हनुमान और अशोक कुमार ने भी अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उनके साथ भी मनोज माधव झा, उनकी पत्नी सरिता झा और पुत्र दीपक झा ने मीठी मीठी बातें करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की। अशोक ने बताया कि वो कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा रहे थे, तो मनोज झा ने उन्हें उनके मकान की देखभाल करने का भरोसा दिलाया और कागजी कार्रवाई (एग्रीमेंट) भी बना लेने की बात कही। वो उसकी बातो में आ गए। लेकिन उनकी गैरहाजिरी में उसने मकान पर कब्जा कर लिया, जबकि एग्रीमेंट में मकान को धोखे से अपने नाम करवा लिया था। बात करने पर वो सभी उनसे लड़ने लग गए, और धमकियां देने लगे कि अब यह मकान उनका है, यहां चाहे फरियाद कर लो। 
हनुमान ने बताया कि वो खुद और मनोज झा आपस मे बिहारी होने के नाते एक दूसरे को जानते थे। मनोज झा ने उससे भी अपना बूथ किराए पर देने को कहा तो मैंने उसे किराए पर नही देने को कहा। मनोज झा इतना शातिर और चालबाज निकला कि उसने उसके बूथ के कागज पहले ही नाम होने के कागज तैयार कर लिए। एक दिन जब वो (हनुमान) कहीं बाहर गए हुए थे तो बूथ का शटर तोड़, अपना सामान रख उसपर कब्ज़ा कर लिया। जब वो वहां अपने बूथ पर पहुंचे और शटर उठा दिखा, तो उन्होंने मनोज झा से इस बाबत पूछा कि उसने किस्से पूछ कर बूथ का शटर खोला और अंदर घुसे। उस धोखेबाज ने उनसे गाली गलौज करते हुए, बूथ उसका ही होने की कही। उसने उनसे मारपीट भी की। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। पुलिस आई उनकी बात सुनी, बाद में थाना सेक्टर 31 से पुलिस आई और उन्हें थाने में बुलाया। वहाँ जाकर उनकी बात ही नही सुनी गई, बल्कि उन्हें ही डराया जाने लगा। हारकर उन्होंने भी आलाधिकारियों के आगे गुहार लगाई, लेकिन थाना पुलिस के अधिकारी अपने सीनियर्स के आदेश को मानते ही नही, अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

वहीं जब इस बाबत सेक्टर 31 थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली पर उठाए गए प्रश्न चिन्ह पर सफाई देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की तरफ से लगाये गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। शिकायतकर्ताओं की शिकायत को बेहद ही गंभीरता से सुना गया था और उनकी शिकायत अनुसार आरोपित पक्ष की बात भी सुनी गई। लेकिन अब मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है तो वो कोई टिप्पणी नही करेंगे।
Uploaded Image

शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

By 121 News
Chandigarh, May 16, 2026:-रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने कक्षा 1 से 11 तक के उन बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का मन जीता। उन्होंने बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने, मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने भविष्य को संवारने और कमजोर साथियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। कमलेश बनारसी दास ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कम शिक्षकों, लेक्चररों और बिना प्रिंसिपल के भी विद्यालय ने सराहनीय परिणाम दिया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं का परिणाम 12 प्रतिशत बढ़ा है और विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 86 प्रतिशत रहा, जो पूरे स्टाफ की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, वाइस प्रिंसिपल, सुखबीर कौर तथा बनारसी दास प्रधान, बैरवा समाज पंजाब चंडीगढ़ ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।
यह एक प्रेरणादायक आयोजन रहा, जिसमें विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया गया
Uploaded Image

अवॉर्ड-विनिंग इंग्लिश वेब सीरीज़ मार्शल ने यू एफ़ ओ/ यू ए पी विषय पर सिनेमा और स्टोरीटेलिंग के माध्यम से फिर जगाई वैश्विक जिज्ञासा

By 121 News
Chandigarh, May 16, 2026:-अमेरिका आधारित प्रोडक्शन कंपनी एम जे फिल्म एम्पायर द्वारा निर्मित इंग्लिश वेब सीरीज़ मार्शल जिसे लेखक एवं निर्देशक कपिल कल्याण ने लिखा और निर्देशित किया है तथा जिसका निर्माण मंदीप राज और जसवीर सिंह गरचा द्वारा किया गया है। एल ए वेबफेस्ट 2025 में बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।

फ़िल्म के निर्माता अमेरिका से लाइव होते हुए मंदीप राज और जसवीर सिंह गरचा ने बताया कि पूर्णतः कल्पना और सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग के आधार पर बनाई गई मार्शल ने रहस्यमयी घटनाओं, एलियन संभावनाओं और मानव जिज्ञासा जैसे विषयों को उस समय प्रस्तुत किया था, जब यू एफ़ ओ/ यू ए पी  चर्चाएँ वैश्विक मुख्यधारा का हिस्सा नहीं बनी थीं।

उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में अमेरिका द्वारा यू एफ़ ओ/ यू ए पी  से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद, यह वेब सीरीज़ एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा और बौद्धिक विमर्श का विषय बन चुकी है।विज्ञान -फंतासी प्रेमियों, रचनात्मक समुदायों और दर्शकों के बीच इस विषय को लेकर नई जिज्ञासा देखने को मिल रही है।

मंदीप राज ने बताया कि मार्शल के माध्यम से लेखक एवं निर्देशक कपिल कल्याण ने रहस्य, अनजान शक्तियों और मानव कल्पना की उस दुनिया को सिनेमाई रूप देने का प्रयास किया है। जिसने वर्षों से मानवता को आकर्षित किया है। आज वैश्विक स्तर पर हो रही यू एफ़ ओ/ यू ए पी  चर्चाओं ने एक बार फिर यह सवाल और गहरा कर दिया है कि क्या हम वास्तव में अकेले हैं, या कोई हम पर नज़र बनाए हुए है?

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ने कहा कि जो कभी साइंस फिक्शन लगता था, आज वह वैश्विक चर्चा का हिस्सा बनता जा रहा है। मार्शल मानव जिज्ञासा, कल्पना और अनजान के प्रति आकर्षण से जन्मी एक सिनेमाई सोच थी।

निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि मार्शल एक साइंस-फिक्शन आधारित काल्पनिक और रचनात्मक सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसका उद्देश्य केवल जिज्ञासा, विचार-विमर्श और कल्पनाशील कहानी कहने को प्रेरित करना है।
Uploaded Image

शिक्षा विभाग क्लास फोर युनियन के प्रधान पद के चुनाव सम्पन्न: गुरप्रीत सिंह बने क्लास फोर युनियन के प्रधान- 246 वोटों के बहुमत से हुई एकतरफा जीत

By 121 News
Chandigarh, May 16, 2026:-शिक्षा विभाग की क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन के प्रधान पद के लिए आयोजित चुनाव मस्जिद ग्राउंड में वोटिंग से सम्पन्न हुए। चुनाव में गुरप्रीत सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार को 246 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में कुल 286 वोट पड़े। गुरप्रीत सिंह के पक्ष में 266 व सुरेश कुमार के पक्ष में मात्र 20 वोट पड़े। इस मौके नवनिर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की।

क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन के चेयरमैन गया प्रसाद ने बताया कि चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें यूनियन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरे थे। जिसमें संजय कुमार, गुरप्रीत सिंह व सुरेश कुमार प्रधान पद के दावेदार थे। मौके पर संजय कुमार ने गुरप्रीत सिंह के समर्थन में अपनी दावेदारी छोड़ दी थी।

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव में कुल 286 वोट पड़े । गुरप्रीत सिंह के पक्ष में 266 व सुरेश कुमार के पक्ष में मात्र 20 वोट डले ।

नवनिर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह  द्वारा श्री संजय कुमार सीनियर उप प्रधान,श्याम शंकर उप प्रधान, संजय यादव महासचिव, गुलजार सहायक सैक्रेटरी,अशोक कुमार प्रैस सचिव,राकेश कुमार कैशियर, अनिल कुमार सहायक कैशियर, पुरषोत्तम प्रचार सैक्रेटरी, कुलवंत सिंह आडिटर‌ इत्यादि  पदों की कार्यकारिणी के इलावा 12 मैंबरीय कार्यवाहक कमेटी भी घोषित की गई।

कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए यूनियन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया और  हार डाल कर और वोट डालने आए सभी सदस्यों का लड्डू बांट कर अभिवादन किया गया।

 इस अवसर पर सभी सदस्यों ने यूनियन की एकता, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नव निर्वाचित प्रधान गुरप्रीत सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनियन व कार्यकारिणी हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी तथा कर्मचारियों की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने का कार्य करेगी।

यूनियन सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रधान एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कार्य करने की आशा व्यक्त की।
Uploaded Image

Friday, 15 May 2026

एम एम फैशन माल ने समर बोनांजा फेस्ट "शॉप मोर-विन मोर" की घोषणा की:  चण्डीगढ़ नगर निगम और मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22डी के सहयोग से एम एम फैशन मॉल चला रहा है स्वच्छ भारत अभियान

By 121 News
Chandigarh, May 15, 2026:--आजकल की शॉपिंग संस्कृति में, ग्राहकों को सिर्फ उत्पाद ही नहीं, बल्कि खरीदारी के अनुभव और लाभ भी चाहिए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ब्रांड्स और शॉपिंग मॉल्स 'शॉप मोर-विन मोर' की रणनीति अपनाते हैं। यह एक ऐसी योजना है जहाँ आप जितना अधिक खर्च करते हैं, आपके पुरस्कार या उपहार जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
इसी कड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित प्रमुख शॉपिंग मॉल ने एम एम फैशन माल ने, 2026 में ग्राहकों के लिए शानदार "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट ऑफर लॉन्च किया है । इस ऑफर का उद्देश्य शॉपिंग के अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाना है। जिसकी शुरुआत की विधिवत घोषणा चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने की। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज, एम ओ एच इंदरदीप कौर और एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह सहित मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के प्रधान प्रवीण दुग्गल भी उपस्थित थे।

एम एम फैशन मॉल द्वारा इस दौरान चंडीगढ़ नगर निगम और मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को क्लीन और ग्रीन पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार, जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज और ब्रांड अम्बेसडर "स्वच्छ भारत चंडीगढ़" परवीन दुग्गल ने स्वच्छता का स्लोगन भर कर इसकी शुरुआत की। 

इस समर बोनांजा फेस्ट के अंतर्गत 15 मई से 31 अगस्त 2026 तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टाटा की कार, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल फ़ोन, इंडक्शन स्टोव सहित अन्य कई घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा।
एम एम फैशन मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने बताया कि पहले एक समय था कि जन्माष्टमी- दीवाली त्योहारों के शुभावसर पर ही बाज़ार या शॉप कीपर "शॉप मोर-विन मोर" जैसे फेस्ट आयोजित करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है, अब सारा साल ही ऐसे आयोजन किए जा सकते है, ताकि ग्राहक वैल्यू फ़ॉर मनी का आनंद प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि 108 दिन चलने वाले इस महा समर बोनांजा फेस्ट में ग्राहक को एक निश्चित तय राशि जैसे ₹2,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने पर एक कूपन मिलेगा, जिससे वो लकी ड्रा या प्रतियोगिता के लिए पात्र हो जाते है। ₹ 2000/- की खरीदारी करने पर ग्राहक ड्रा के प्रतिभागी होंगे, जिसमे टाटा पंच कार के अलावा 7 अन्य घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा। वहीं अगर कस्टमर इस अवधि के दौरान ₹2000/- की मल्टीप्ल शॉपिंग करते हुए ₹50000/- की परचेजिंग करता है, तो उसे गोल्डन कूपन मिलेगा और वो एक अलग ड्रा जिसमे टाटा टियागो कार होगी, उसे जीतने का मौका मिलेगा। साहिल ने बताया कि 31 अगस्त को इस महा फेस्ट की समाप्ति अवसर पर लकी ड्रा निकाल दिया जाएगा।
उन्होंने कस्टमर से अपील की कि आएँ और इस "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक आप खरीदारी करेंगे, आपको उतने ही अधिक कूपन या पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे जीतने के अवसर बढ़ जाते हैं।  छोटे से कूपन के बदले में आप एक बड़ी और कीमती वस्तु जीत सकते हैं।  आमतौर पर यह त्योहारों या विशेष अवसरों पर आयोजित किया जाता है, जो शॉपिंग के अनुभव को मजेदार बनाता है।
Uploaded Image

चुनाव खत्म, मोदी सरकार का खेल शुरू — पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता पर महंगाई की मार: एच.एस. लक्की 

By 121 News
Chandigarh, May 15, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हुए, वैसे ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका दे दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही आशंका जता रही थी कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी और अब वही हो रहा है।
एच.एस. लकी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तथा सीएनजी की कीमतों में करीब ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे करके जनता को भ्रमित किया, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी इजाफा किया जा चुका है और आने वाले दिनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है। इससे आम आदमी, मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और उद्योग जगत पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
लक्की ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से यह साफ संकेत मिल गया था कि आने वाले समय में जनता को महंगाई का बड़ा “डोज” मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री लोगों को सोना न खरीदने, तेल का कम इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने जैसी बातें कहते हैं, तो इससे यह अंदेशा पैदा होता है कि सरकार आर्थिक हालात को लेकर गंभीर संकट महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में पहले ही बेरोजगारी चरम पर है, छोटे व्यापारी और उद्योगपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आम जनता की आय लगातार घट रही है। ऐसे समय में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हर क्षेत्र को प्रभावित करेगी, क्योंकि परिवहन महंगा होने से खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे।
एच.एस. लक्की ने कहा कि देश की जनता इस समय भय और असमंजस के माहौल में जी रही है। जिस प्रकार केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक संकेत दिए जा रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को और अधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब देखने वाली बात यह होगी कि रुपया, डॉलर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में से पहले कौन “शतक” लगाता है।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और जल्दी पार्टी की ओर से इस पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
Uploaded Image

Brookfield International School Students Shine in CBSE Class XII Results

By 121 News
Kurali, May 15, 2026:-The students of Brookfield International School have brought laurels to the institution by delivering outstanding performances in the CBSE Class XII results for the academic session 2025-26. Students from different streams secured excellent marks through their hard work and dedication. In the Science stream, Trishpreet Singh secured the first position with 95.8% marks. He was followed by Manjot Kaur with 93.2% and Joginder Kaur with 88.6% marks.

In the Commerce stream, Jaskaran Singh topped the school with 94.4% marks. Jashandeep Kaur and Sahiba both secured 85% marks. Similarly, in the Humanities (Arts) stream, Swar Saini secured the top position with 93.4% marks. Anannya Vashisht scored 88.4%, Armandeep Singh secured 88.2%, while Manpreet Kaur achieved 87.6% marks.

Several students also excelled in individual subjects. Joginder Kaur scored a perfect 100 out of 100 in Artificial Intelligence. Trishpreet Singh secured 99 marks in Psychology. Jaskaran Singh obtained 99 marks in English and 96 marks in Business Studies. Manjot Kaur scored 98 marks in Physical Education.

School President Manav Singla congratulated the students, their parents, and teachers on this remarkable achievement. He stated that the school remains committed to the holistic development and academic excellence of its students.

Uploaded Image