Thursday, 28 May 2026

पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला से कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

By 121 News
Chandigarh, May 28, 2026:-कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 41-सी के पदाधिकारियों और दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज क्षेत्र के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट की पहले पूरी की गई मांगों के लिए धन्यवाद किया और एक नया ज्ञापन पत्र भी उन्हें सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पत्र में मार्केट में फैंसी लाइटें और हाई-मास्ट लाइटें लगवाने की मांग की गई।

पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जिस तरह पहले वाली मांगें पूरी की गई थीं, उसी तरह लाइटों से जुड़ी इस मांग को पूरा करने के लिए भी पूरे प्रयास किए जाएंगे।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment