Tuesday 31 August 2021

नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन: प्रदीप छाबड़ा

By 121 News

Chandigarh August 31, 2021:- आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने  नगर निगम चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार और करों में वृद्धि के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इकटठे हुए आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज तथा पानी की बौछारों का प्रयोग किया। जिस कारण आप कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के नगर निगम चुनाव समीति के चेयरमैन चंद्रमुखी शर्मा घायल हो गए।

आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और कन्वीनर प्रेम गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन की कड़ी निंदा की।  उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण विरोध करना देशवासियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर चंडीगढ़ के लोगों से उनका संवैधानिक अधिकार छीनना चाहता है।

गंभीर रुप से घायल हुए आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जांच की जाए तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय के सामने इकटठा हुए। जिन्होंने चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, चुनाव समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा और कन्वीनर प्रेम गर्ग के नेतृत्व में नगर निगम के कार्यालय के बाहर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, निगम मेयर तथा चंडीगढ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग ने कहा कि निगम में फैले भ्रष्टाचार ने शहरवासियों की नाक में दम कर दिया है। अधिकारी बिना रिश्वत लिए शहरवासियों के काम नहीं कर रहे हैं,जिसके लिए सीधे तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा तथा मेयर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को निगम की सत्ता से हटाने के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्येक शहवासी के घर जाकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल के तहत लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देगी।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए निगम चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, संदीप भारद्वाज विक्रम पुंडीर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कॉलोनियों के निवासी सुविधाओं से वंचित जीवन जी रहे हैं। इन कॉलोनियों में तो पीने का पानी मिल रहा है और ही सीवरेज की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा पानी और सीवरेज के बिलों में की गई भारी वृद्धि का खामियाजा गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है। निगम ने गरीब लोगों पर करों का अतिक्ति बोझ डालकर उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर बना दिया है। इस मौके पर भारी संख्या में आप चंडीगढ़ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।