Sunday, 18 October 2026

सेक्टर 46 में होगा भव्य दशहरा आयोजन, 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन   रावण दहन के साथ नशे के खिलाफ भी उठेगी आवाज, सेक्टर 46 में दशहरे की तैयारियां पूरी - राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46, चंडीगढ़ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सेक्टर 46 स्थित सब्जी मंडी वाले ग्राउंड में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 29वें दशहरा महोत्सव में 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रथ पर सवार रावण की घूमती गर्दन और चेहरा, नाभि से निकलने वाली अमृत कुंड की धारा तथा आंखों से निकलने वाले आग के अंगारे इस बार के आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा सोने की लंका का दहन भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश देगा दशहरा महोत्सव:-
कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से 'नशामुक्त चंडीगढ़' को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से नशे के पुतले का दहन किया जाएगा, ताकि समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से तैयार किए जाने वाले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले हर वर्ष चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली सहित पूरे ट्राइसिटी के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सूर्यास्त के बाद मंत्रोच्चारण के साथ तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि:-
दशहरा कमेटी के प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत  ने बताया कि 20 अक्टूबर को आयोजित दशहरा महोत्सव में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी वीके सिंह (आईएएस), चंडीगढ़  प्रशासन के चीफ विजिलेंस अफसर व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ डी. कार्तिके (आईएएस), चंडीगढ़ प्रशासन के डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवीन रत्तू (दानिक्स) तथा पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी एसएएस नगर मोहाली के एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राकेश कुमार पोपली (पीसीएस) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सिद्धार्थ शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
 इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा, चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय शर्मा, गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी कॉलेज) सेक्टर 32 के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर किशनजीत सिंह तथा एसके चड्ढा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दो विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’:-
दशहरा कमेटी के चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज और अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति प्रोफेसर प्रदीप सिंह वालिया तथा चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में सब-डिवीजनल इंजीनियर सरबन सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
रामलीला कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी खास आकर्षण:-
दशहरा कमेटी के महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकारों की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें परशुराम-श्रीराम संवाद, रावण-श्रीराम संवाद तथा श्री हनुमान-रावण संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी तीर-कमान, गदा और तलवार आदि खिलौने वितरित किए जाएंगे, ताकि बच्चे भी इस पर्व का आनंद उठा सकें।
दोपहर 3 बजे निकलेगी शोभायात्रा:-
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया और महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सेक्टर-47 और सेक्टर-45 से होते हुए शाम 4:30 बजे सेक्टर 46 में दशहरा आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों और दशहरा महोत्सव की अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
8 हजार कुर्सियों की व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम:-
जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर लगभग 8 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। मेले में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम की दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस की व्यवस्था भी पूरे कार्यक्रम के दौरान रहेगी। इसके अलावा महोत्सव का कई प्रमुख टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि किसी कारणवश आयोजन स्थल पर नहीं पहुंच पाने वाले लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, घर बैठे ही कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद:-
जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से इस वर्ष 29वें दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशेष आकर्षणों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों के कारण हर वर्ष ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और पूरे क्षेत्र में महोत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार सेक्टर-46 सहित पूरे ट्राइसिटी से एक लाख से अधिक लोग दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।
मंत्रोच्चारण के बाद होगा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन:-
श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 46 के मुख्य पुजारी पंडित हरि कृष्ण जी के साथ पंडित शैलेन्द्र जी, पंडित राहुल जी और गोपाल जी की ओर से मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसके बाद सूर्यास्त होते ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि के हवाले किया जाएगा। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए चल रही तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ पुलिस तथा स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे   बताया कि पिछले कई  दिनों से  दशहरा कमेटी के  डीडी शर्मा, अशोक भारद्वाज, हरकेश जोशी जोली तरीका,  हरजेश विमल, सुमित गुप्ता, सुदर्शन बत्रा, गुलशन जी, वरुण कुमार, दीपक भारद्वाज तथा कृष्ण मुसाफिर सहित अन्य सदस्यों ने दिन-रात दशहरा पर्व को लेकर चल रही तैयारी में अपना योगदान डाला।
Uploaded Image

नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस का बड़ा सियासी कदम, चुनावी कमेटियों का गठन एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी की कमान

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए चुनावी रणनीति को औपचारिक रूप देना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों के गठन को मंजूरी दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
कैंपेन कमेटी में कांग्रेस के सभी 10 पार्षदों, पांच जिला कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों तथा अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक विभागों के अध्यक्षों सहित अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने मैनिफेस्टो कमेटी, डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी और इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का भी गठन किया है। इन कमेटियों में विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को दिया संगठनात्मक ढांचा:-
इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी की रणनीति चुनाव प्रचार, जनहित के मुद्दों, घोषणापत्र तैयार करने, चुनाव प्रबंधन और संगठनात्मक अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अलग-अलग स्तर पर काम करने की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ पार्टी नेतृत्व ने चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश स्तर पर तय कर दी है। नई कमेटियों के गठन से चुनाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करने और वार्ड स्तर पर संगठन की भूमिका को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

35 वार्डों में पहले से चल रही है कांग्रेस की तैयारी:-
चंडीगढ़ कांग्रेस केवल कमेटियों के गठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी पहले ही सभी 35 वार्डों के लिए इंचार्ज नियुक्त कर चुकी है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर 12 कमेटियां गठित की गई हैं, जो वार्डों में जाकर संभावित उम्मीदवारों की पहचान और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं।
पार्टी की योजना संगठन के विभिन्न स्तरों को सक्रिय करते हुए वार्डों की स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और संभावित उम्मीदवारों से जुड़े पहलुओं का आकलन करने की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने पर जोर:-
नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश, जिला और वार्ड स्तर तक जिम्मेदारियां निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नई चुनावी कमेटियों के गठन और पहले से जारी वार्ड स्तरीय गतिविधियों के जरिए पार्टी अपने चुनाव अभियान, घोषणापत्र और चुनाव प्रबंधन को एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस का यह संगठनात्मक कदम उसकी चुनावी तैयारियों के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है। अब इन कमेटियों की भूमिका चुनावी रणनीति को जमीन पर लागू करने, संगठन के विभिन्न अंगों के बीच तालमेल बनाने और वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण होगी।

Teachers to Hold Peaceful Protest on October 20 Against Administrative Indifference: JAC Demands Resolution of Pending Issues

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-The Joint Action Committee of Teachers, UT Chandigarh (Regd.), has announced a peaceful protest on October 20, 2026, at Rally Ground, Sector 25, Chandigarh, against the continued administrative indifference towards the long-pending legitimate demands of teachers and employees of the UT Cadre.

The JAC has announced that while Ravana effigies will be burnt in the evening as part of the Dussehra celebrations, teachers will hold a symbolic protest at 11:00 AM on October 20 by burning effigies representing certain officials of the Chandigarh Administration and the Education Department to express their resentment over the continued delay in resolving their genuine demands.

The JAC stated that several memorandums, meetings and protests have already been held before the Chandigarh Administration and the Education Department regarding various service-related issues of teachers and employees.

 However, several important matters remain unresolved, causing widespread resentment among the teaching community.
Earlier, on August 4, 2026, a protest was held and a memorandum of demands was submitted to the Chandigarh Administration.

 Subsequently, on September 4, 2026, the JAC organised a peaceful protest and march at Sector 17 Parade Ground and submitted a detailed memorandum to the Administration. Despite these efforts, the expected action on several demands is still awaited.

The major pending demands include:
Regularisation of Guest Teachers, Contractual Teachers and Sarva Shiksha Abhiyan (SSA) Teachers who have been serving for more then decades.
Release of pending Dearness Allowance (DA)  and other financial benefits of guest/contract teachers that have been withheld for several months.
Full implementation of Central Government Service Rules in the Chandigarh Administration.
Restoration and grant of various service benefits to regular teachers that are currently being withheld.
An end to the alleged illegal continuation of deputation arrangements in the Education Department.
Resolution of other long-pending service-related issues affecting the rights, job security, promotions and financial interests of all cadre teachers and employees.

The JAC emphasised that these demands are directly connected with the service rights, job security, career progression and financial interests of teachers and employees. Keeping such legitimate matters pending indefinitely is neither justified nor acceptable.

Ranbir Singh Rana, President, and Shiv Murat Yadav, General Secretary, of the JAC urged the Chandigarh Administration and the Education Department to initiate meaningful and time-bound discussions with JAC representatives and take prompt decisions on all pending demands.

The JAC clarified that the proposed protest is directed against administrative indifference, unnecessary delays and the continued non-resolution of legitimate service-related issues. The programme is intended as a democratic expression of protest and is not aimed at causing personal harm or issuing threats to any individual.

The JAC assured the Chandigarh Administration and Chandigarh Police that the protest would be conducted peacefully, in a disciplined and democratic manner, while respecting the law and maintaining public order.

The JAC also requested the authorities to make the necessary arrangements at the protest venue to ensure traffic management, security and the maintenance of public order.

Friday, 16 October 2026

Sargam Society of Indian Music and Art to organize a musical program “Mehfil-e-Music” on October 17

By 121 News
Chandigarh, Oct.16, 2026:-Sargam Society of Indian Music and Art (Regd.), in collaboration with Chandigarh Sangeet Natak Academy, Chadigarh, organizes a musical program “Mehfil-e-Music” on 17.10.2026, at 6.00 p.m. in Mini Tagore Theatre to remember two legendary singers Lata Mangeshkar and Jagjit Singh. 
Well known Ghazal Singers of the region RD Kailey and Komal Chugh will lead the group of singers Sushil 
Nagpal, Priyanka, Nancy and budding singers trained by Chandigarh Sangeet Natak Academy (CSNA), Chandigarh namely Jasreet, Sukhmani and Mamta Garry Chawla who will bring alive the immortal songs of Lata, Jagjit and Chitra Singh.
RD Kailey, General Secretary of the Sargam Society said that an effort has been made to explore the 
potential of young singers in the field of ghazal singing.
Surinder Verma will be the Chief Guest and Dr. Sukhminder Kaur Brar, Chairperson of CSNA will be the Guest of Honor and Mohinder Paul Gupta will grace the event as Patron.
Uploaded Image

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8बी, इंटर स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

By 121 News
Chandigarh, Oct.16, 2026:- सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8-बी, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने अंतर-विद्यालय स्टेट खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई इंटर स्कूल स्टेट सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता लड़कों के अंडर-17 और अंडर 19  लड़कियों के वर्ग में गोल्ड मेडल जीता कर स्कूल का नाम रोशन किया। 

वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुश्ती में सुखप्रीत सिंह अंडर 17 वर्ष के 71 किलो वर्ग और अशप्रीत कौर  ने अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में  गोल्ड मेडल जीता,   विक्की ने अंडर 19 वर्ष  के  किलो वर्ग में गोल्ड जीता ।
बॉक्सिंग में मोहित,  कबीर पारखी, ऋतिक ने ब्रोंज जीता।
 साक्षी दीप और प्रियांश ने ताइक्वांडो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नंदनी ने जूडो में सिल्वर मेडल जीता और श्वेता ने जिम्नास्टिक में  ब्रॉन्ज मेडल जीता। 
आर्चरी प्रतियोगिता में स्कूल के नवनीत सिंह धारीवाल सिल्वर  और ब्रांज , सेजल ने  गोल्ड और सिल्वर मेडल, तुषार आर्य ने सिल्वर और सर्वजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया ।
फेस 1 और फेस 2 में भी स्कूल की लड़कियों और लड़कों की टीम खो खो, हैंडबाल, बेसबॉल , कबड्डी में भी बेहतरीन प्रदर्शन से मेडल हासिल कर चुके है। 
स्कूल की प्रिंसिपल  राज बाला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पैदा करते हैं। जब युवा खेल के मैदान से जुड़ते हैं, तो वे स्वतः ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। विद्यालय का लक्ष्य है हर बच्चे को खेल से जोड़कर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करना है। हमारा मकसद सिर्फ मेडल जीतना नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नशे से दूर रखकर खेलों के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनाना है।
Uploaded Image

Rajinder Gupta Meets Union Home Minister Amit Shah, Discusses Punjab’s Development Priorities and Future Prospects

By 121 News

Chandigarh, Oct.16, 2026:-Rajya Sabha MP Padma Shri Rajinder Gupta met Union Home Minister Amit Shah in New Delhi to discuss key issues concerning Punjab, focusing on the state’s development, progress and future prospects.

The meeting provided an opportunity to exchange views on Punjab’s priorities, the aspirations of its people and the importance of constructive engagement between the Central Government and the state to advance the state’s economic and social development.

Punjab, with its rich cultural heritage, entrepreneurial spirit and hardworking population, has immense potential to contribute to India’s growth story. Realising this potential calls for sustained efforts to address the state’s challenges, strengthen its economic foundations, attract fresh investment and create meaningful employment opportunities for its youth.

Rajinder Gupta particularly welcomed Amit Shah’s announcement to make India, especially Punjab, Drug-Free by 2029. He assured his full support for this noble cause and pledged to contribute to the BJP’s mission to make 'Nasha -Mukt Punjab'.

The discussion assumes significance in the context of Punjab’s aspirations for accelerated development, economic revival and a stronger future for the coming generations. Greater coordination between the Centre and the state, along with constructive dialogue on issues of mutual concern, can help create an enabling environment for growth, investment and public welfare.

As a Member of Parliament and Founder Chairman of the Trident Group, Rajinder Gupta has experience in public life, business, and the industrial sector. His interaction with the Union Home Minister reflects the importance of engaging with the Union leadership on issues affecting Punjab and exploring avenues that could contribute to the state’s long-term progress.

This was his first meeting with the HM after joining the BJP parliamentary party.

Punjab’s development remains closely linked to its ability to generate new economic opportunities, encourage entrepreneurship, strengthen infrastructure and harness the potential of its young population.

The meeting underlines the importance of continued dialogue and collective efforts to advance Punjab’s interests, promote prosperity and contribute to the vision of a stronger and more developed India.

Rajinder Gupta is a distinguished first-generation entrepreneur from Punjab who transformed his business journey into the creation of the Trident Group, a globally recognised industrial enterprise. Beginning his entrepreneurial journey in the 1980s, he established Abhishek Industries in 1985 and subsequently expanded into textile manufacturing, laying the foundation for Trident’s growth. Under his leadership, the Group diversified into home textiles, yarn, paper, chemicals and power, establishing a strong manufacturing base in Punjab and Madhya Pradesh and building an international market presence. Trident has emerged as a major player in home textiles and a leading manufacturer of wheat-straw-based paper, with products reaching markets across the world.

Uploaded Image

Mega Blood Donation Camp Organised at GJIMT, 137 Units of Blood Collected

Uploaded Image

Roblox Indicates Massive Potential of India’s Vibrant Creator Ecosystem

By 121 News
Chandigarh, Oct. 16, 2026:-Roblox, an immersive gaming and creation platform held ‘UNBOX ROBLOX’ a familiarisation event in New Delhi this week to showcase the platform’s most recent announcements at RDC 2026, newest games and features relevant to players, parents, creators and partners and announced an Economic Impact report for India to indicate its interest in investing in India’s vibrant creator ecosystem.

Sunil Rao, Managing Director Roblox India and South Asia spoke about the potential of Roblox in India and shared that this is the age of small studios and the next big hit on Roblox could come from India. Roblox daily active users grew by 64% y-o-y* and he is excited about the possibilities that exist in this market across players, partners and creators.The company believes that Roblox will play a key role in furthering game consumption as well as creator careers in the  market in the country.

Ten highlights showcasing Roblox’s potential in India from the report:
 
●      India offers a significant, fast-growing market opportunity. With more than 500 million gamers, India has the world’s second-largest gaming population. The report projects video game industry revenues to rise from ₹6,300 crore in 2025 to ₹9,200 crore by 2028—13% annual growth, compared with 5.1% globally. This provides a compelling backdrop for Roblox’s growth in the country
 
●      Roblox is already seeing strong momentum as people discover the platform. Daily active users in India grew at a compound annual rate of 76% between 2020 and 2025, reaching millions of users. That momentum demonstrates growing interest in a platform where people can play, connect and create—not simply consume entertainment
 
●      A rapidly expanding creator economy is taking shape alongside user growth. The number of Indian creators eligible to receive Roblox payouts grew at a compound annual rate of 96% between 2020 and 2025, reaching more than 250 in 2025, while total payouts grew by 72% annually. Among surveyed creators publishing on multiple platforms, Roblox accounts for 61% of their total creation revenue—evidence that participation can develop into a meaningful business opportunity
 
●      Roblox is making creation accessible to people without a traditional game-development background. Some 94% of surveyed Indian creators say they can build games on Roblox with minimal prior experience, and 91% say its development tools and resources are genuinely helpful for learning. Community-led learning is particularly important: 65% first learned through the Roblox community and 62% through YouTube tutorials, illustrating an accessible pathway from discovering the platform to becoming a creator
 
●      Indian creators can build in India and earn from audiences worldwide. Among surveyed creators, 92% say Roblox helps their games reach international users. On average, overseas users account for 52% of daily active users on their games and 55% of their revenue, with the United States, United Kingdom and Japan identified as the leading export markets. The opportunity extends beyond serving Indian demand to exporting Indian creativity
 
●      Small World Games shows that an Indian studio can achieve global scale. Founded by Zankhit Chawda, the self-funded Bengaluru studio grew from a spare bedroom into a business employing around 20 people. Its titles include Death Ball, with more than 1.6 billion visits, and Racket Rivals, with more than 560 million visits. Most of its players are overseas, demonstrating how Roblox can help Indian teams build original games for worldwide audiences while developing talent at home
 
●      Meta Fashion demonstrates that the opportunity goes beyond making games. New Delhi entrepreneur Arjun Goel discovered Roblox during the COVID-19 lockdown and taught himself 3D design despite coming from a theatrical rather than coding background. His digital fashion business has sold more than 2.5 million items, built a community of over 25,000 members, and grown to five full-time employees plus freelance artists—showcasing opportunities in virtual fashion, design and creative entrepreneurship
 
●      Roblox experience can become a springboard to wider creative careers. Some 91% of surveyed Indian creators say their Roblox-related work helped them secure external job offers, freelance projects or business opportunities. The report profiles 19-year-old Hriday Agrawal, who began creating while at school and now combines international freelance work with an Integrated Design and Media degree at New York University. His work on games with more than 1.5 billion combined visits illustrates how platform experience can translate into a portfolio, client relationships and transferable skills.
 
●      Users see value in Roblox through entertainment, learning and connection. Among surveyed Indian users, 88% access Roblox through mobile phones, 92% enjoy learning at their own pace using free tutorials and community resources, and 93% enjoy spending time with friends and other community members on the platform. Meanwhile, 94% say Roblox helps them unwind. These findings point to multiple reasons for people to discover and return to Roblox, beyond any single game
 
●      Creator success is beginning to generate a wider economic contribution in India. Access Partnership estimates that Roblox creator activity contributed ₹123.9 crore to India’s GDP cumulatively between 2020 and 2025 and supported approximately 510 full-time-equivalent jobs across the economy in 2025. Alongside the creator case studies, these estimates illustrate the potential for a growing platform ecosystem to support local businesses, creative work and economic activity.

Thursday, 15 October 2026

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

By 121 News
Chandigarh, Oct.15, 2026:- दिव्य रामायण युवा कला मंच की ओर से सेक्टर-49बी स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में आयोजित पांचवें रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव-2026 के छठे दिन रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का इमोशनल तरीके से मंचन किया गया। भरत को अयोध्या वापस आने का संदेश, कैकेयी-भरत संवाद और स्वरूप निखा संवाद जैसे दृश्यों ने दर्शकों को को इमोशनल कर दिया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के जरिए पारिवारिक संबंधों, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

भरत-कैकेयी संवाद ने उजागर की मां-बेटे के रिश्ते, भरत की भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की गहराई:- रामायण के प्रसंगों के माध्यम से भरत के अयोध्या लौटने और अपनी माता कैकेयी के साथ उनके संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन दृश्यों में मां-बेटे के रिश्ते, भरत की भावनाओं और पारिवारिक संबंधों की जटिलताओं को खूबसूरती से दर्शाया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को रामायण की शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

पहली बार 68×38 फीट के विशाल खुले मंच पर प्रस्तुति बना आकर्षण का केंद्र:--दिव्य रामायण युवा कला मंच की ओर से सेक्टर-49 में पहली बार 68x38 फीट के विशाल खुले मंच पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच इस महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण है। इसकी विशेष व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि एक हिस्से में किसी प्रसंग का मंचन होने के दौरान दूसरे हिस्से में अगले दृश्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति के लिए तैयार रहते हैं। इससे दृश्यों के बीच अनावश्यक रुकावटें कम होती हैं और मंचन का क्रम सुचारु बना रहता है। यह विशाल मंच और उसकी अनूठी व्यवस्था दर्शकों को रामायण के विभिन्न प्रसंगों का एक जीवंत और निर्बाध अनुभव प्रदान कर रही है।
इस वर्ष रामलीला के सफल मंचन में हरि मेहता का योगदान भी उल्लेखनीय है। वह कलाकारों को संवादों और दृश्यों के दौरान प्रॉम्प्टिंग देने के साथ प्रत्येक दिन के मंचन से पहले संबंधित प्रसंगों की जानकारी देते हैं। कलाकारों को उनकी भूमिकाओं के अनुसार तैयार करने और पूरे मंचन के दौरान उनके साथ तालमेल बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव, निरंतर मार्गदर्शन और समर्पण से कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियां बेहतर ढंग से निभाने में सहायता मिल रही है।दिव्य रामायण युवा कला मंच की पूरी टीम कलाकारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से रामलीला को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित और प्रेरणादायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Uploaded Image

Wednesday, 14 October 2026

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन:  आकर्षण का केंद्र बना विशालकाय टाइटैनिक जहाज का मॉडल

By 121 News
Chandigarh, Oct.14, 2026:- ट्राईसिटी और आसपास क्षेत्र के निवासियों के लिए मनोरंजन और कला का एक अनूठा संगम लेकर 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' की शुरुआत हो चुकी है। इतिहास के सबसे प्रसिद्ध समुद्री जहाज 'टाइटैनिक' की थीम पर आधारित यह मेला इस समय पूरे ट्राईसिटी में आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। अपैक्स इंटरनेशनल और समारा ग्रुप के आपसी सहयोग से आयोजित यह कार्निवाल सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में चल रहा है। 

टाइटैनिक शिप कार्निवाल' के बारे में जानकारी देते हुए अपैक्स इंटरनेशनल और समारा ग्रुप के प्रबंधकों ने बताया कि कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विशालकाय टाइटैनिक रेप्लिका है, यानि टाइटैनिक जहाज का एक विशाल और हूबहू दिखने वाला मॉडल (प्रतिकृति) है। लोग इसके सामने खड़े होकर यादगार तस्वीरें और सेल्फी ले सकते है। साउथ के 100 कारीगरों द्वारा लगभग 25 दिनों में तैयार इस 250 फ़ीट लंबे और 45 फ़ीट ऊंचे टाइटैनिक जहाज को कार्निवाल के प्रवेश द्वार और आंतरिक हिस्सों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि विज़िटर्स को 1912 के ऐतिहासिक टाइटैनिक काल का जीवंत अहसास हो सके। 
प्रबंधकों ने बताया कि टिकट लेकर शिप के प्रवेश द्वार से एंटर होने के बाद अंदर कॉरिडोर में बिछे हुए मखमली कालीन पर चलते हुए लोगों को शिप में होने का ही एहसास होता है। प्रवेश द्वार से अंदर पहुंचने पर एक सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। जिसमे आकर्षक सोफासेट और झूमर लगाए गए और 50'×30' के सेल्फी जोन की दीवारों पर टाइटैनिक शिप के किरदारों की तस्वीरों को लगाया गया। जिनके आगे विज़िटर्स खड़े होकर सेल्फी ले सकते हैं। वहीं शिप के ऊपर डेक को भी तैयार किया गया, जिसपर जाकर भी विज़िटर्स सेल्फी या यादगारी तस्वीरे ले सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मनोरंजन के लिए बच्चों और वयस्कों के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक और रोमांचक झूले उपलब्ध हैं। इसके साथ साथ मेले में लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल्स और हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) की खरीदारी के लिए विशेष बाजार सजाया गया है। मेले में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं। यहाँ पर मेले में आने वाले लोग अपनी जरूरत अनुसार अपने उपयोग की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों के डांडिया का भी आयोजन किया जा रहा है।

मेले के मुख्य आयोजक ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा, कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को एक ऐसा पारिवारिक माहौल देना है जहां वे मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास के एक मशहूर पन्ने को करीब से महसूस कर सकें। टाइटैनिक थीम को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और हर उम्र के लोग यहाँ का आनंद ले रहे हैं।
Uploaded Image

सेक्टर 41-सी में ओपन-एयर जिमनास्टिक्स स्थापित: बीबी सतनाम कौर ने ओपन-एयर जिमनास्टिक्स का किया उद्घाटन

By 121 News
Chandigarh, Oct.14, 2026:-वार्ड नंबर 30 के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला की कोशिशों से सेक्टर 41-सी के ग्रीन बेल्ट पार्क में एक ओपन-एयर जिमनास्टिक्स स्थापित किया गया। इस का उद्घाटन स्वर्गीय काउंसलर मलकीत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर द्वारा किया गया।

उद्घाटन के बाद बीबी सतनाम कौर ने बातचीत करते हुए कहा कि यह जिम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को खेल और सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे बच्चे व नौजवान नशीले पदार्थों जैसी बुरी आदतों से दूर रहेंगे।

उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे रोज़ाना यहां व्यायाम करने का संकल्प लें और जिम के उपकरणों की देखभाल और रखरखाव की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी भी लें।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा हरि चंद, आशीष आंचल, मंजीत कौर, सरोज वर्मा, परमिंदर कौर, सुषमा चौहान, मंजू, अवतार सिंह और राजू भी मौजूद थे। 
Uploaded Image

सेक्टर 42-C में अगले 2-3 दिनों में बूस्टर प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी बहाल: जसबीर सिंह बंटी

By 121 News
Chandigarh, Oct.14, 2026:- वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने सेक्टर 42-C के निवासियों को सूचित किया कि नगर निगम के बूस्टर सिस्टम के साथ लगे वाटर टैंक में लीकेज होने के कारण उसकी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य चल रहा है। आज वाटर टैंक को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में केमिकल और सीमेंट की सहायता से टैंक की आवश्यक मरम्मत की जाएगी। उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों में बूस्टर प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।

पार्षद बंटी ने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य के दौरान *नहर से सीधे आने वाली नगर निगम की नियमित पानी की सप्लाई जारी रहेगी, जिससे विशेष रूप से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले निवासियों को पानी मिलता रहेगा।

निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम की ओर से दो वाटर टैंकरों की व्यवस्था भी की गई है। एक टैंकर पानी की सप्लाई करने के बाद खाली हो चुका है, जबकि दूसरा टैंकर भरकर सप्लाई के लिए आ रहा है। खाली होने वाले टैंकर को दोबारा भरकर भेजा जाएगा, ताकि जरूरतमंद निवासियों को पानी उपलब्ध करवाया जा सके।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने सभी निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों की पानी की टंकियां पहले से भरकर रखें और पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी निवासी को वाटर टैंकर की आवश्यकता हो, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं, ताकि आवश्यक व्यवस्था की जा सके। एक साथ कई स्थानों पर टैंकर भेजने के कारण कुछ समय लग सकता है, इसलिए निवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

अंत में पार्षद बंटी ने पानी की अस्थायी समस्या के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और सभी निवासियों का धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा करवाने तथा बूस्टर प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Uploaded Image