By 121 News
Chandigarh, May 28, 2026:-सेक्टर-45 स्थित सुपर फिटनेस सेंटर में बुधवार को रंगारंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सेंटर के डायरेक्टर एवं भाजपा चंडीगढ़ उत्तराखंड सेल के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वेस्टर्न डांस पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरपूर प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल बॉलीवुड अभिनेत्री रजनी बजाज ने संभाला, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, भाजपा, चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता रामवीर भट्टी, भाजपा चंडीगढ़ की नेता मोनिका बी सूद तथा मीनाक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने वाला बताया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि बच्चों, युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को फिटनेस, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाए, ताकि उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी सुपर फिटनेस सेंटर द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment