Friday, 2 October 2026

श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न प्रमोद चौहान चेयरमैन निर्वाचित  शेर बहादुर को चुना गया प्रधान

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2026: श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति, सेक्टर-12, पी जी आई कैम्पस चंडीगढ़ के चुनाव आज सौहार्दपूर्ण  वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए।

चुनाव के बाद प्रमोद चौहान को चेयरमैन, शेर बहादुर को प्रधान, खुम प्रसाद काफले को उप-प्रधान तथा भुरम सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं अनिल शर्मा एवं मनोज कुमार संयुक्त सचिव, विजय वर्धन राव कोषाध्यक्ष, अजय पांडे स्टोर कीपर तथा राजीव कुमार ऑडिटर चुने गए। परमजीत सिंह एवं राजन कुमार को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित समिति ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शिता, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी सदस्यों और PGI कैंपस निवासियों का आभार व्यक्त किया।
Uploaded Image

महात्मा गांधी जयंती पर गांव अटावा में स्वच्छता अभियान: स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2026:-महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांव अटावा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डिस्पेंसरी एवं आंगनवाड़ी परिसर में साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद, वार्ड नंबर 24, नगर निगम चंडीगढ़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, समानता और स्वच्छता जैसे मूल्यों को विशेष महत्व दिया। गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए:

“स्वच्छ वार्ड – सुंदर वार्ड,
स्वच्छ चंडीगढ़ – सुंदर चंडीगढ़,
स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घर, गली, बाजार, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

इस स्वच्छता अभियान में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, गांव अटावा के सदस्यों एवं सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर साफ-सफाई करते हुए गांव अटावा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने का संदेश दिया।

“गांधी जी का यही संदेश —
स्वच्छता अपनाएं, देश सजाएं।”

“न गंदगी करेंगे, न करने देंगे —
स्वच्छ अटावा, सुंदर अटावा बनाएंगे।”
Uploaded Image

Thursday, 1 October 2026

वार्ड 25 में संगीता शर्मा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर पेश की दावेदारी सेक्टर 38-सी में निवासियों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2026
:-दिसम्बर माह में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस की टिकट की इच्छुक संगीता शर्मा ने भी वार्डवासियों के साथ संवाद और मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में संगीता शर्मा ने आज सेक्टर 38-सी में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, साफ- सफाई, सड़क, पार्क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

संगीता शर्मा ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और सेवा का अवसर मिलता है तो क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय लोगों से संपर्क करना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के साथ निरंतर संवाद कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए काम करना है। बैठक में स्थानीय निवासियों ने भी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव दिए।
Uploaded Image

Wednesday, 30 September 2026

Pkl Doc Represent India in 7th World Union of Wound Healing Societies Cong

By 121 News
Panchkula, Sept.30, 2026:- Dr RK Batra, Associate Director of Surgery at Park Hospital Panchkula, represented India in the 7th World Union of Wound Healing Societies Congress 2026, held at the Kuala Lumpur Convention Centre in Malaysia.
Often described as the ‘Wound Olympics’, this flagship global gathering marked the 25th Silver Jubilee of the organization and brought together over 5,000 clinicians, researchers, and policymakers from more than 100 countries.
The Congress focused on accelerating the global formal recognition of wound care as an official medical specialty under the theme- Global paradigm shift: wound care specialty and recognition.
Uploaded Image

IndiGo Appoints Gaurav Hazrati as the Business Head – IndiGo BluChip, Travel Marketplaces and Financial Services

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2026:-- IndiGo, India's preferred airline, and one of the fastest-growing carriers in the world, has announced the appointment of Gaurav Hazrati as Business Head – Loyalty, Marketplaces & Financial Services. In this role, he will be responsible for driving growth across IndiGo BluChip, expanding the rewards ecosystem, and scaling the airline's travel marketplace and financial services businesses.
 
Gaurav brings with him, over 18 years of experience in building and scaling loyalty and financial services businesses across banks and digital platform ecosystems. He has built multi-product businesses from inception and scaled them to revenue and profitability.
 
Welcoming Gaurav Hazrati to IndiGo, Willie Walsh, Chief Executive Officer, IndiGo, said that as IndiGo continues its transformation journey, creating greater value and deeper engagement for customers across and beyond travel will become increasingly important. With extensive experience of developing and scaling loyalty and financial services businesses, I am confident that Gaurav is well-equipped to drive these critical functions at IndiGo and his expertise will play a valuable role as IndiGo evolves as a global airline of scale in the coming years.
 
Commenting on his appointment, Gaurav Hazrati, Business Head- Loyalty, Marketplaces & Financial Services, IndiGo, said that IndiGo connects India like no other airline and has become the trusted choice of an aspirational India that is flying more, spending more and expecting more. My mandate is to extend that trust into a consumer platform where we bring loyalty, marketplace and financial services together for the customer. IndiGo BluChip will reward people not just for how they fly, but for their everyday choices. I am glad we are already gaining altitude.
 
Prior to joining IndiGo, he served as Chief Executive Officer and Director of Tata Payments Limited, President, Financial Services at Tata Digital, and Non-Executive Director on the board of Tata Fintech Limited. As part of Tata Digital’s founding leadership team, he played a key role in conceptualising, launching and scaling the Tata group’s loyalty and financial services businesses across payments, credit cards, lending, insurance, and investment products. Earlier in his career, Gaurav Hazrati was part of the founding team at Axis Direct, the broking business of Axis Bank. He subsequently held senior leadership roles at IndusInd Bank, where he established the bank’s digital banking business across customer servicing and acquisition, payments, investments, and lending platforms.

बापूधाम में कांग्रेस की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2026:-वार्ड नंबर 03 स्थित बापूधाम कॉलोनी में कल शाम आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासियों की भागीदारी ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग दे दिया। जनसभा में चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी और चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष  हरमोहिंदर सिंह लक्की (एच.एस. लक्की) विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस विशाल जनसभा का आयोजन येंकी कालिया और मीनू कालिया  के साथ मिलकर किया। सभा में बापूधाम के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आगामी नगर निगम चुनाव में अपने मुद्दों को केंद्र में रखने का संकल्प व्यक्त किया।
सभा में मालिकाना हक, मकानों से जुड़े अधिकार, पानी, सीवरेज, सड़कें, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे।

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बापूधाम के हजारों परिवार वर्षों से चंडीगढ़ के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी अनेक बुनियादी समस्याएं आज भी समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मालिकाना हक का सवाल केवल जमीन या मकान का सवाल नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट नीति बनाकर लोगों की वर्षों पुरानी चिंता का समाधान करना चाहिए।
 तिवारी ने कहा कि बापूधाम के लोगों की आवाज को दबाया या नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनता की समस्याओं को उचित मंचों पर उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और कांग्रेस इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का विकास तभी सार्थक माना जाएगा जब शहर के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक कॉलोनी के लोगों को सम्मानजनक जीवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बापूधाम के लोगों ने वर्षों से अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर अपने परिवारों को संभाला है, लेकिन आज भी उन्हें अपने घरों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक सवालों के जवाब का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि बापूधाम के लोगों को चुनाव के समय याद करने की राजनीति अब नहीं चलेगी। यहां रहने वाले परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनके अधिकारों का सम्मान और समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। मालिकाना हक का मुद्दा हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा है और कांग्रेस इस आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस बापूधाम की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर छोड़ने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक, बेहतर नागरिक सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन हर परिवार का अधिकार है और इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के बीच रहेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में स्थानीय मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को समझेंगे तथा उन्हें नगर निगम और प्रशासन के सामने मजबूती से उठाएंगे।

जनसभा के दौरान भाजपा छोड़कर कई स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में  मीनू , मिठानी , जीतू , आनंद , देवी प्रकाश , शंकर , सुनीता , श्रवण , अजय , मुन्ना, ओम प्रकाश , कैलाश सहित अन्य लोग शामिल रहे।
नए साथियों का स्वागत करते हुए एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न वर्गों के लोग कांग्रेस के साथ जुड़कर जनहित के मुद्दों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर राजीव मौदगिल, अजय शर्मा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसभा को सफल बनाने में मंदीप , श्रवण कालिया , पन्नू , साहब सिंह , सोनू मेहरा , मंजीत , सुमित , महताब , जावेद , विपिन  और जय सिंह सहित कांग्रेस परिवार के अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभा के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बापूधाम के प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बापूधाम सहित चंडीगढ़ की विभिन्न कॉलोनियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को आगामी नगर निगम चुनाव में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों, अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को केंद्र में रखकर ही नगर निगम चुनाव की लड़ाई लड़ी जाएगी।
सभा का समापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।
Uploaded Image

पुलिस साइबर क्राइम सेल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2026:--सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला रानी लक्ष्मीबाई द्वारा मंडल-17 में सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 22-बी, चंडीगढ़ में किया गया। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सह- संयोजक अवि भसीन, कार्यकारिणी अध्यक्ष राज किशोर, जिला संयोजिका श्रीमती सुमिता कोहली, जिला महामंत्री सतबीर ठाकुर सहित जिला टीम उपस्थित रही तथा मंडल-17 से अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महामंत्री सुरेश महाजन, महामंत्री पंकज संडूजा और उपाध्यक्ष महेंद्र तनेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 70 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

पुलिस साइबर क्राइम सेल की ओर से लोगों को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को फर्जी फोन कॉल, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, फर्जी कस्टमर केयर तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साइबर सेल ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को अनजान कॉल और ऑनलाइन संदेशों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। किसी भी वित्तीय साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

साइबर क्राइम सेल ने कहा कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।”
Uploaded Image

Tuesday, 29 September 2026

Premium LED Lights at Unbeatable Prices | BISPARK

Nice day, dear

Frustrated with costly, delayed LED deliveries? We've got you covered.

See our top 2026 LED lighting models:

hot products.jpg

**Key Benefits:**

✅ Reduced energy consumption

✅ Fast shipping

✅ Industry-leading durability


**BISPARK Services:**

✅ OEM/ODM customization

✅ Dialux simulation included

✅ Expert lighting design

Let's transform your lighting needs. Reach out today!Best regards,  
Nancy | Bispark LED

 

 

चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर सौरभ जोशी के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति  

By 121 News
Chandigarh, Sept. 29, 2026:-
चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर सौरभ जोशी के मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दीवानी और आपराधिक मुकदमों से उम्र भर के लिए एक बेमिसाल छूट दी है, फिर भी उनके अनधिकृत और गलत काम जनता की अदालत के सामने साफ हो गए हैं। एक तरफ चुनाव आयोग लोकतंत्र विरोधी काम कर रहा है, दूसरी तरफ भाजपा इन कामों का बेशर्मी से बचाव कर रही है। इससे साफ पता चलता है कि चुनाव आयोग के अवैध कामों में भाजपा की भी मिलीभगत है।

शर्मा ने आगे कहा कि शहर के मेयर का संवैधानिक पद पर रहते हुए लगातार चुनाव आयोग के पक्ष में पैरवी करना कहां तक उचित है? चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसके कामकाज पर उठ रहे सवालों का जवाब तथ्यों और आधिकारिक स्तर पर दिया जाना चाहिए। जिस तरह मेयर और भाजपा के नेता लगातार सफाई देने के लिए सामने आ रहे हैं, उससे स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है कि आखिर इतनी बेचैनी क्यों है? क्या भाजपा के अपने पार्षद और नेता भी इन सवालों को लेकर दबाव में हैं? अगर सब कुछ स्पष्ट और पारदर्शी है तो बार-बार सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि वे आखिर किसे भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं—शहर की जनता को, विपक्ष को या अपने ही पार्षदों को? उन्होंने  चुटकी लेते हुए  नसीहत दी कि  बीजेपी  नेताओं को पहले अपने परेशान पार्षदों की सुध ले लेनी चाहिए l कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता को जवाब चाहिए, राजनीतिक सफाई नहीं। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता किसी एक राजनीतिक दल की पैरवी से नहीं, बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया और तथ्यों से मजबूत होती है। यह और भी चिन्ताजनक है कि मेयर जैसे संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति मुख्य चुनाव आयुक्त के असंवैधानिक कामों का समर्थन कर रहा है।

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पंचकुला ने शुरू किया ‘एपार्टऑफयोरहार्ट’ अभियान

By 121 News
Panchkula, Sept.29, 2026: वर्ल्ड हार्ट डे पर पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘एपार्टऑफयोरहार्ट’ अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को हृदय की सेहत को व्यक्तिगत प्राथमिकता बनाने, हृदय रोग के जोखिम कारकों को पहचानने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत हरियाणा की पूर्व महापौर सुश्री सीमा चौधरी तथा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं केसरी वीर फाउंडेशन के संस्थापक करुण चौधरी की मौजूदगी में हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ चर्चा आयोजित की गई। इइस सेशन में कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा; सीटीवीसी  के चेयरमैन डॉ. दीपक पुरी; स्ट्रक्चरल हार्ट डिज़ीज़ और ईपी स्टडीज़ के चेयरमैन डॉ. (मेजर जनरल) नवीन अग्रवाल; कार्डियोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अंकुर गुप्ता; सीटीवीसी के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. लक्ष्य कुमार टुटेजा; कार्डियोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. करण डांग और कार्डियक एनेस्थीसिया की प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. प्रियंका गोयल ने हृदय रोग के जोखिम कारकों, चेतावनी के संकेतों, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी।

अभियान के तहत पारस हेल्थ पंचकूला ने 1 से 28 सितंबर तक प्राथमिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण आयोजित कर आवासीय कल्याण समितियों और विभिन्न संस्थानों में 5,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया। इसमें हृदय संबंधी आपात स्थिति की पहचान और चिकित्सकीय सहायता मिलने तक प्रारंभिक सहायता देने के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता अभियान के तहत चंडीमंदिर टोल प्लाजा और बरवाला टोल प्लाजा को लाल रोशनी से रोशन किया गया। कार्यक्रम में संगीत चिकित्सा और हास्य प्रस्तुति के माध्यम से भी लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

पारस हेल्थ पंचकुला के सुविधा निदेशक डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि हृदय की सेहत पर ध्यान किसी आपात स्थिति से पहले देना जरूरी है। जोखिम कारकों की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा प्रयास लोगों को चेतावनी के संकेत पहचानने और हृदय स्वास्थ्य को रोजमर्रा की प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान में नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान, स्वस्थ वजन बनाए रखने तथा उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखने पर भी जोर दिया गया।
Uploaded Image

फायर सेफ्टी नियमों में छोटे व्यापारियों को राहत मिले: कैलाश चंद जैन

By 121 News
Chandigarh, Sept.29, 2026:-
उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ (रजि.) के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा प्रस्तावित Chandigarh Fire and Emergency Services Rules, 2026 के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा है कि अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है, लेकिन इसके नाम पर छोटे व्यापारियों और पहले से संचालित वैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।

कैलाश चंद जैन ने कहा कि वर्तमान अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे मौजूदा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को केवल नए नियमों के कारण महंगे और बड़े संरचनात्मक बदलाव करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी भवन में वास्तविक अग्नि अथवा जीवन सुरक्षा जोखिम पाया जाता है, तभी अतिरिक्त उपाय आवश्यक किए जाएं और उसके लिए उचित समय दिया जाए।

उन्होंने बूथ, बे शॉप, छोटी दुकानें, SCO, SCF, SCS तथा अन्य कम जोखिम वाले प्रतिष्ठानों के लिए उनके आकार, ऊंचाई, उपयोग और वास्तविक जोखिम के आधार पर अनुपातिक अग्नि सुरक्षा मानक निर्धारित करने की मांग की।

जैन ने कहा कि छोटे एवं कम जोखिम वाले प्रतिष्ठानों के लिए अनिवार्य वार्षिक थर्ड-पार्टी फायर सेफ्टी ऑडिट की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है। ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए मूलभूत अग्नि सुरक्षा उपायों का Self-Certification स्वीकार किया जाना चाहिए। साथ ही, अग्निशमन विभाग को शिकायत, जोखिम या उल्लंघन की स्थिति में Random/Risk-based Inspection का अधिकार रहना चाहिए।

उन्होंने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने तथा कमियों की जानकारी एक ही बार में स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने की मांग की।

कैलाश चंद जैन ने अंतिम नियम अधिसूचित करने से पूर्व मान्यता प्राप्त व्यापारी संगठनों एवं मार्केट एसोसिएशनों से परामर्श करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का मूल सिद्धांत होना चाहिए—

“अधिक जोखिम—अधिक सुरक्षा आवश्यकताएं; कम जोखिम—अनुपातिक सुरक्षा आवश्यकताएं।”

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन नियमों का निर्धारण ऐसा होना चाहिए जो सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ छोटे व्यापारियों के लिए व्यावहारिक और अनुपालन योग्य भी हो।
Uploaded Image

Setback for Congress as Senior Office-Bearers and Hundreds of Supporters Join AAP

By 121 News
Chandigarh, Sept.29, 2026:-The Aam Aadmi Party (AAP) received a significant organisational boost in Chandigarh as several Congress office-bearers, leaders and hundreds of their supporters joined the party during a special joining programme organised at the Aam Aadmi Party office in Chandigarh. Leaders who had held various positions in the Congress joined AAP along with their supporters, with party leaders welcoming the new members and stating that their induction would further strengthen the organisation at the grassroots level.

Among the prominent leaders who joined AAP were Advocate Puneet Chhabra, Chandigarh Congress District Vice-President Dheeraj Kumar, District Secretary Yuvraj Singh Aulakh, Chandigarh Congress Legal Cell State General Secretary Advocate Nikhil Thapar, State Secretary Advocate Dinesh Kumar, and Advocate Gagandeep Singh, associated with the Chandigarh Youth Congress. Along with them, a large number of Congress workers and supporters also joined the Aam Aadmi Party.

The programme was attended by AAP Chandigarh President Vijay Pal, former Delhi MLA Akhilesh Pati Tripathi, former Mayor and Councillor Kuldeep Kumar, Councillors Hardeep Singh, Jaswinder Kaur, Jasbir Singh Laddi and Anju Katyal, Chandigarh Observer Vineet Verma, senior leaders P.P. Ghai and Meena Sharma, Rural Wing President Jagpal Singh, Minority Wing President Shadab Rathi, and Media In-charge Vikrant A. Tanwar, along with several other senior party leaders and workers.

AAP leaders welcomed the new members and said that the strength of an organisation is not limited to electoral activities but is built through continuous engagement with the public and by consistently raising issues concerning local communities. They said that the joining of people from diverse social and political backgrounds reflects their desire to participate actively in grassroots politics and work on issues of public interest.

According to party leaders, AAP has been continuously working to strengthen its organisation up to the booth level, activate its workers and effectively raise civic issues concerning Chandigarh. The experience of the new members, along with their supporters and workers, will be utilised to further expand the party’s organisational reach and grassroots presence.

During the joining programme, the leaders said that AAP’s focus remains on establishing direct communication with the people of Chandigarh and placing their local concerns at the centre of its political agenda. The new members and their supporters were welcomed into the party and encouraged to play an active role in organisational activities.

The party said that organisational activities will be further intensified across different parts of Chandigarh in the coming days, with continued efforts to connect more people with AAP’s ideology and issues of public interest. The joining programme held at Punjab Bhawan was described by the party as an important step towards further expanding and strengthening the AAP organisation in Chandigarh.
Uploaded Image