Friday, 2 October 2026

श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न प्रमोद चौहान चेयरमैन निर्वाचित  शेर बहादुर को चुना गया प्रधान

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2026: श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति, सेक्टर-12, पी जी आई कैम्पस चंडीगढ़ के चुनाव आज सौहार्दपूर्ण  वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए।

चुनाव के बाद प्रमोद चौहान को चेयरमैन, शेर बहादुर को प्रधान, खुम प्रसाद काफले को उप-प्रधान तथा भुरम सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं अनिल शर्मा एवं मनोज कुमार संयुक्त सचिव, विजय वर्धन राव कोषाध्यक्ष, अजय पांडे स्टोर कीपर तथा राजीव कुमार ऑडिटर चुने गए। परमजीत सिंह एवं राजन कुमार को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित समिति ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शिता, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी सदस्यों और PGI कैंपस निवासियों का आभार व्यक्त किया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment