By 121 News
Panchkula, Sept.29, 2026: वर्ल्ड हार्ट डे पर पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘एपार्टऑफयोरहार्ट’ अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को हृदय की सेहत को व्यक्तिगत प्राथमिकता बनाने, हृदय रोग के जोखिम कारकों को पहचानने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत हरियाणा की पूर्व महापौर सुश्री सीमा चौधरी तथा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं केसरी वीर फाउंडेशन के संस्थापक करुण चौधरी की मौजूदगी में हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ चर्चा आयोजित की गई। इइस सेशन में कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा; सीटीवीसी के चेयरमैन डॉ. दीपक पुरी; स्ट्रक्चरल हार्ट डिज़ीज़ और ईपी स्टडीज़ के चेयरमैन डॉ. (मेजर जनरल) नवीन अग्रवाल; कार्डियोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अंकुर गुप्ता; सीटीवीसी के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. लक्ष्य कुमार टुटेजा; कार्डियोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. करण डांग और कार्डियक एनेस्थीसिया की प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. प्रियंका गोयल ने हृदय रोग के जोखिम कारकों, चेतावनी के संकेतों, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी।
अभियान के तहत पारस हेल्थ पंचकूला ने 1 से 28 सितंबर तक प्राथमिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण आयोजित कर आवासीय कल्याण समितियों और विभिन्न संस्थानों में 5,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया। इसमें हृदय संबंधी आपात स्थिति की पहचान और चिकित्सकीय सहायता मिलने तक प्रारंभिक सहायता देने के बारे में जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के तहत चंडीमंदिर टोल प्लाजा और बरवाला टोल प्लाजा को लाल रोशनी से रोशन किया गया। कार्यक्रम में संगीत चिकित्सा और हास्य प्रस्तुति के माध्यम से भी लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
पारस हेल्थ पंचकुला के सुविधा निदेशक डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि हृदय की सेहत पर ध्यान किसी आपात स्थिति से पहले देना जरूरी है। जोखिम कारकों की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा प्रयास लोगों को चेतावनी के संकेत पहचानने और हृदय स्वास्थ्य को रोजमर्रा की प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित करना है।
अभियान में नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान, स्वस्थ वजन बनाए रखने तथा उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखने पर भी जोर दिया गया।
No comments:
Post a Comment