Friday, 2 October 2026

महात्मा गांधी जयंती पर गांव अटावा में स्वच्छता अभियान: स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2026:-महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांव अटावा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डिस्पेंसरी एवं आंगनवाड़ी परिसर में साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद, वार्ड नंबर 24, नगर निगम चंडीगढ़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, समानता और स्वच्छता जैसे मूल्यों को विशेष महत्व दिया। गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए:

“स्वच्छ वार्ड – सुंदर वार्ड,
स्वच्छ चंडीगढ़ – सुंदर चंडीगढ़,
स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घर, गली, बाजार, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

इस स्वच्छता अभियान में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, गांव अटावा के सदस्यों एवं सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर साफ-सफाई करते हुए गांव अटावा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने का संदेश दिया।

“गांधी जी का यही संदेश —
स्वच्छता अपनाएं, देश सजाएं।”

“न गंदगी करेंगे, न करने देंगे —
स्वच्छ अटावा, सुंदर अटावा बनाएंगे।”
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment