Wednesday, 21 October 2026

Paras Health Panchkula Successfully Performs City’s First Liver Transplant

By 121 News
Panchkula, Oct. 21, 2026:-- Paras Health, Panchkula, has successfully performed the city’s first liver transplant on a 44-year-old man suffering from end-stage liver disease and kidney complications. The eight-hour living-donor transplant was made possible by his 42-year-old wife, who donated the right lobe of her liver. Both the patient and the donor have recovered well.

The case highlights the growing importance of living-donor liver transplantation in India, where the demand for liver transplants continues to exceed the availability of donor organs. According to a 2025 analysis published in The National Medical Journal of India, India recorded 3,920 liver transplants in 2022, including 3,183 living-donor procedures. In this case, transplantation became necessary as the patient’s condition continued to deteriorate despite medical treatment.

The patient had decompensated cirrhosis complicated by persistent fluid accumulation in the abdomen, hepatic encephalopathy and acute kidney injury. A high Model for End-Stage Liver Disease (MELD) score, impaired blood clotting, portal hypertension, low platelet count, malnutrition and muscle loss made the procedure particularly challenging. Following comprehensive evaluation and multidisciplinary planning, his wife was found suitable to donate the right lobe of her liver.

The surgery was successfully performed under the leadership of Dr. Ankur Garg, Group Director and HOD, Liver Transplant and GI Surgery; Dr. Vaibhaw Kumar, Director, Liver Transplant and GI Surgery; Prof. Gp Capt Dr. Sumesh Kaistha, Director, Liver Transplant and GI Surgery; Dr. Karan Midha, Associate Director, Laparoscopic and Robotic GI Surgery and Liver Transplant; and Dr. Raghav Bansal, Consultant, Liver Transplant and GI Surgery. Teams from transplant surgery, anaesthesia, critical care, hepatology and nephrology worked together to manage the complex case.

Dr. Pankaj Mittal, Facility Director, Paras Health, Panchkula, said that this successful transplant marks an important milestone in expanding access to advanced medical care in the region. It demonstrates how multidisciplinary expertise can help manage complex cases and reduce the need for patients to travel to other cities for specialised treatment. The recovery of both the patient and donor highlights the importance of timely intervention, comprehensive care and living organ donation.

The donor was discharged within a week, with normal liver function, and has resumed her routine activities. The recipient’s liver and kidney functions improved following the transplant, and he was discharged after approximately two weeks with normal test results. He is gradually returning to his daily routine and continues regular follow-ups at the hospital.

Living-donor liver transplantation offers an important option for eligible patients when a suitable deceased-donor organ is unavailable. However, detailed medical and surgical evaluation is essential to protect donor safety and ensure informed, voluntary consent. Access to specialised transplant services closer to home can also reduce travel-related expenses and support continuity of care.

​57 Chitkara University Researchers Feature Among the World’s Top 2% Scientists in Stanford–Elsevier Report

By 121 News
Chandigarh, Oct. 21,2026:--Chitkara University has achieved a significant milestone in research excellence, with 57 of its researchers recognised among the world’s top 2% of scientists in the latest report by Stanford University and Elsevier. The recognition reflects the University’s growing research contributions and its commitment to advancing knowledge through impactful, interdisciplinary and collaborative research.

The Stanford–Elsevier report identifies influential researchers across disciplines based on standardised citation indicators and research impact. The inclusion of 57 Chitkara University researchers in this global recognition highlights the contributions of its academic and research community to the advancement of scholarship and innovation.

Commenting on the achievement, Dr. Madhu Chitkara, President and Co-Founder, Chitkara University, said that research is not simply about expanding the boundaries of knowledge; it is about using that knowledge to address meaningful questions, solve real-world challenges, and contribute to society. The recognition of 57 of our researchers among the world’s top 2% scientists is a proud moment for Chitkara University. It reflects the dedication of our faculty, the strength of our academic environment, and our belief that meaningful research must create an impact beyond the university. We remain committed to nurturing a culture where curiosity is encouraged, ideas are challenged, and discoveries translate into progress for communities and the world.

At Chitkara University, research is viewed as an integral part of academic growth and institutional development. The University continues to encourage faculty members and researchers to pursue rigorous inquiry, collaborate across disciplines and engage with emerging challenges in science, technology, healthcare, business and other fields.

The recognition also celebrates the individual commitment, intellectual curiosity and sustained efforts of the researchers whose work contributes to the global body of knowledge. Their achievements strengthen the University's research ecosystem and inspire the next generation of scholars to pursue questions that can lead to meaningful discoveries and lasting change.

Congratulating all 57 researchers on this achievement, Chitkara University reaffirmed its commitment to advancing research excellence, supporting innovation and building an academic environment where knowledge creates value for society.

Uploaded Image

Tuesday, 20 October 2026

श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-D, चंडीगढ़ ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया

By 121 News
Chandigarh, Oct.2026:-श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-D, चंडीगढ़ में आज विजयदशमी (दशहरा) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्री राम द्वारा रावण वध का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही पूरा पंडाल "जय श्री राम" के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि दशहरा हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Uploaded Image

हम मिल कर बुराई रूपी रावण पर विजय का संकल्प ले: गुलाब चंद कटारिया

By 121 News
Chandigarh, Oct.20, 2026:- श्री न्यू तिरुपति बाला जी संस्थान ने दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 48, चंडीगढ़ में भव्य विजयदशमी पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों ने भाग लिया।

विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर न्यू तिरुपति बाला जी संस्थान के चीफ पैट्रन एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल, चेयरमैन हनीत सिंह, अध्यक्ष मुकेश कपूर, महासचिव निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष मनीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने आय हुए महानुभावों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथी के रिप में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्य पाल जैन, ए डी जी पी पंजाब पुलिस अजय कुमार पांडे, पूर्व डी जी पी हरियाणा के के मिश्रा, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल और नेट तिरुपति बाला जी संस्थान के चेयरमैन हनीत सिंह उपस्थित हुए।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस अवसर पर चंडीगढ़ वासियों को विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा के इस विजयदशमी पर्व पर हम सभी नशे रूपी सामाजिक रावण को जिसने हजारों जिंदगियों को खा लिया उसको पंजाब एवं चंडीगढ़ से जड़ से उखाड़ फेंक कर नशा मुक्त समाज बनायें।

प्रशासक कटारिया ने न्यू तिरुपति बाला जी संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य विजयदशमी पर्व के आयोजन पर न्यू तिरुपति बाला जी संस्थान के चीफ पैट्रन एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल और चेयरमैन हनीत सिंह को बधाई दी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्य पाल जैन ने आय हुए सभी नागरिकों को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजय दशमी की बधाई दी और आह्वान किया के हमे, भगवान श्री राम के आदर्श जीवन चरित्र को आत्मसात करना चाहिए।
Uploaded Image

दशहरे पर चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन

By 121 News
Chandigarh, Oct.20, 2026:--दशहरे पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र, संविधान और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संघर्ष बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने किया और आयोजन पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लोबाना ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग की।

लक्की ने कहा कि विपक्षी दल देशभर में मतदाता सूची और वोट चोरी के मुद्दे उठा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवालों से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि दशहरा अन्याय और बुराई के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है। आज का प्रदर्शन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। वोट किसी दल, सरकार या पदाधिकारी की संपत्ति नहीं, प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है।
लक्की ने कहा कि मतदाता सूची से किसी नागरिक का नाम अनुचित रूप से हटाना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता है। चुनाव आयोग को मतदाताओं के सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब देना चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे और केंद्र सरकार से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता व विश्वसनीयता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से यह मुद्दा जनता के बीच उठाते रहने का संकल्प लिया।

मनोज लोबाना ने कहा कि दशहरा अन्याय और अहंकार के अंत का प्रतीक है। मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और वोट से वंचित किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वोट जनता की आवाज है। इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से मतदाता अधिकारों तथा चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की जवाबदेही, मतदाता सूची में पारदर्शिता और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित हो, चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्षता से काम करें।
इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Uploaded Image

बुराई पर हमेशा होती रहेगी अच्छाई की विजय, यह परंपरा युगों-युगों से चली आ रही है: एच.एस. लक्की

By 121 News
Chandigarh,Oct.20, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दशहरा समारोहों में शिरकत की। इस दौरान वे सेक्टर-48, सेक्टर-40, सेक्टर-24, सेक्टर-7 और बापूधाम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा लोगों के साथ दशहरे का पर्व मनाया।
इस अवसर पर एच.एस. लक्की ने शहरवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश युगों-युगों से हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और अच्छाई की राह पर चलते हुए हर बुराई का मुकाबला किया जा सकता है और अंततः विजय सत्य की ही होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरे का पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता को समाप्त कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
एच.एस. लक्की ने सभी शहरवासियों को आगामी दीपावली और नववर्ष की भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि ये पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं तथा चंडीगढ़ में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना और मजबूत हो।
Uploaded Image

Monday, 19 October 2026

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में

By 121 News
Chandigarh, Oct.19, 2026:- आज संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 30 में हुए सत्संग में चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ पी निरंकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 79 वार्षिक निरंकारी संत समागम का चार दिवसीय आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 को समालखा में होने जा रहा है जिसकी तैयारियाँ के लिए चंडीगढ़ जोन की ब्रांचो से सेकड़ों सेवादल और साध संगत के सदस्य गए हुए हैं और इस समागम में चंडीगढ़ जोन से हजारो की संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे ।
जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते हुए, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होने जा रहा है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्र होकर सत्संग, सेवा, प्रेम और भक्ति के इस दिव्य मिलन में सहभागी बनेंगे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता के साथ समागम स्थल की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। संतों की निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और समर्पण से सामान्य सा प्रतीत होने वाला मैदान आज एक दिव्य आध्यात्मिक नगरी का स्वरूप धारण कर चुका है। विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की गई हैं। साथ ही, अत्याधुनिक एल.ई.डी. स्क्रीन स्थापित की जा रही हैं, ताकि परिसर के प्रत्येक कोने में बैठे श्रद्धालु प्रेरणादायक प्रवचनों, भावपूर्ण भजनों एवं आध्यात्मिक विचारों को सहजता से देख-सुन सकें और सत्संग की भावधारा से एकरूप हो सकें।
यह संत समागम केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान, भक्ति, समर्पण और आत्मिक जागृति का पावन संगम है। यहाँ श्रद्धालु अपनी अंतर्चेतना को जागृत करने, परमात्मा से अपने संबंध को अनुभव करने तथा  विश्वबंधुत्व, सौहार्द और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। संत समागम की यही भावना मनुष्य को बाहरी उपलब्धियों से आगे बढ़कर अपने भीतर की समृद्धि को पहचानने का अवसर प्रदान करती है।
समागम की भव्यता में श्रद्धालु भक्तों द्वारा निर्मित मुख्य स्वागत द्वार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपनी अनुपम कलात्मकता और भव्य स्वरूप के साथ यह द्वार समागम की आध्यात्मिक गरिमा को अभिव्यक्त करता है। यह केवल एक स्वागत संरचना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सृजनशीलता और सामूहिक श्रद्धा की साकार अभिव्यक्ति है। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता के साथ इसका स्वरूप भी निरंतर विस्तार और भव्यता प्राप्त करता जा रहा है। इसकी दिव्य आभा मानो प्रत्येक आगंतुक का प्रेम, अपनत्व और समभाव के साथ हार्दिक अभिन्नंदन करते हुए संत समागम के मानवीय संदेश को प्रदर्शित कर रही है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि सतगुरु माता जी की दिव्य प्रेरणा एवं आशीर्वाद से समागम की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही हैं। सुचारु संचालन, सहज आवागमन और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे परिसर को चार प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। संतों की कर्मठ एवं निस्वार्थ सेवा भावना ने इस स्थल को एक भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित आध्यात्मिक नगरी का रूप प्रदान किया है, जहाँ पहुँचते ही श्रद्धालु सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक वातावरण की दिव्य अनुभूति करते हैं।

79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम प्रेम, भक्ति और आत्मिक जागृति की उस पावन धारा से जुड़ने का अवसर है, जो जीवन को भीतर से प्रकाशित करने की प्रेरणा देती है। इस दिव्य आध्यात्मिक मिलन में सभी सज्जन महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों का सादर स्वागत है।
Uploaded Image

इंदिरा आवास कॉलोनी के पुनर्वास के लिए संघर्ष समिति का गठन,  बलराज बने चेयरमैन

By 121 News
Chandigarh, Oct.19, 2026:- रामदरबार स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई तोड़फोड़ में 8 घरों को तोड़े जाने के बाद कॉलोनी के प्रमुख निवासियों ने एकजुट होकर अपने पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। इसी उद्देश्य से आज कॉलोनीवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ‘इंदिरा आवास कॉलोनी सुधार सभा’ का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता बलराज ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकमत होकर कॉलोनी के पुनर्वास, प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए संगठित प्रयास करने पर सहमति जताई।
सभा के पदाधिकारियों का चयन निम्नलिखित प्रकार से किया गया:
बलराज — चेयरमैन
ममल बोहत — प्रधान
संजय परचा — उपप्रधान
करतार सिंह — खजांची
सोनी कुमार — जनरल सेक्रेटरी
विकास बिड़ला — एडवाइजर
संजय कांगड़ा — प्रचार सेक्रेटरी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलोनीवासियों को विश्वास दिलाया कि वे इंदिरा आवास कॉलोनी के पुनर्वास की मांग को मजबूती से उठाएंगे तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे।
सभा का मुख्य उद्देश्य इंदिरा आवास कॉलोनी का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करवाना और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करना है।
Uploaded Image

Dussehra Celebrated with Great Enthusiasm and Devotion at Gian Jyoti Global School

By 121 News

Mohali, Oct.19, 2026:-Gian Jyoti Global School, Phase 2, Mohali, celebrated the auspicious festival of Dussehra with great enthusiasm, devotion and festive spirit. A special morning assembly was organised on the school premises to familiarise students with the cultural and spiritual significance of the festival and inspire them to follow the path of truth, righteousness and goodness.

The programme commenced with a warm welcome and an introduction to the occasion. A special speech highlighted the significance of Dussehra, explaining that the festival symbolises the victory of good over evil and conveys the message that truth and righteousness ultimately triumph.

The highlight of the celebration was an engaging presentation of the Ramayana and Ram Leela by the students. Through their performances, they brought to life important episodes from the epic. The presentation conveyed valuable lessons about courage, devotion, obedience, respect for elders and the importance of standing up for what is right. A self-composed poem on Dussehra added a creative touch to the programme and reflected the festive spirit.

The special assembly provided students with an opportunity to appreciate India's rich cultural heritage and imbibe the timeless values reflected in the life of Lord Shri Ram.

At the conclusion of the programme, the school Principal, Mrs. Gian Jyot, delivered an inspiring message, encouraging students to embrace good values, practise honesty and kindness, and stay away from negative thoughts and actions. She emphasised that true victory lies in overcoming one's inner evils and becoming a good human being.

The celebration proved to be a wonderful blend of learning, creativity and cultural awareness. It strengthened students' understanding of moral values, good conduct and their responsibilities towards society. This initiative reflected Gian Jyoti Global School's commitment to nurturing responsible, ethical and value-oriented citizens.

Uploaded Image

Sunday, 18 October 2026

सेक्टर 46 में होगा भव्य दशहरा आयोजन, 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन   रावण दहन के साथ नशे के खिलाफ भी उठेगी आवाज, सेक्टर 46 में दशहरे की तैयारियां पूरी - राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46, चंडीगढ़ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सेक्टर 46 स्थित सब्जी मंडी वाले ग्राउंड में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 29वें दशहरा महोत्सव में 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रथ पर सवार रावण की घूमती गर्दन और चेहरा, नाभि से निकलने वाली अमृत कुंड की धारा तथा आंखों से निकलने वाले आग के अंगारे इस बार के आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा सोने की लंका का दहन भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।
इस भव्य आयोजन को लेकर रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश देगा दशहरा महोत्सव:-
कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से 'नशामुक्त चंडीगढ़' को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से नशे के पुतले का दहन किया जाएगा, ताकि समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से तैयार किए जाने वाले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले हर वर्ष चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली सहित पूरे ट्राइसिटी के लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सूर्यास्त के बाद मंत्रोच्चारण के साथ तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि:-
दशहरा कमेटी के प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत  ने बताया कि 20 अक्टूबर को आयोजित दशहरा महोत्सव में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी वीके सिंह (आईएएस), चंडीगढ़  प्रशासन के चीफ विजिलेंस अफसर व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ डी. कार्तिके (आईएएस), चंडीगढ़ प्रशासन के डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवीन रत्तू (दानिक्स) तथा पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी एसएएस नगर मोहाली के एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राकेश कुमार पोपली (पीसीएस) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सिद्धार्थ शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
 इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा, चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय शर्मा, गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी कॉलेज) सेक्टर 32 के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर किशनजीत सिंह तथा एसके चड्ढा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दो विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’:-
दशहरा कमेटी के चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज और अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति प्रोफेसर प्रदीप सिंह वालिया तथा चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में सब-डिवीजनल इंजीनियर सरबन सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
रामलीला कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी खास आकर्षण:-
दशहरा कमेटी के महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकारों की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें परशुराम-श्रीराम संवाद, रावण-श्रीराम संवाद तथा श्री हनुमान-रावण संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी तीर-कमान, गदा और तलवार आदि खिलौने वितरित किए जाएंगे, ताकि बच्चे भी इस पर्व का आनंद उठा सकें।
दोपहर 3 बजे निकलेगी शोभायात्रा:-
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया और महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सेक्टर-47 और सेक्टर-45 से होते हुए शाम 4:30 बजे सेक्टर 46 में दशहरा आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों और दशहरा महोत्सव की अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
8 हजार कुर्सियों की व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम:-
जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर लगभग 8 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। मेले में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम की दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस की व्यवस्था भी पूरे कार्यक्रम के दौरान रहेगी। इसके अलावा महोत्सव का कई प्रमुख टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि किसी कारणवश आयोजन स्थल पर नहीं पहुंच पाने वाले लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, घर बैठे ही कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद:-
जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से इस वर्ष 29वें दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशेष आकर्षणों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों के कारण हर वर्ष ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और पूरे क्षेत्र में महोत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार सेक्टर-46 सहित पूरे ट्राइसिटी से एक लाख से अधिक लोग दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।
मंत्रोच्चारण के बाद होगा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन:-
श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 46 के मुख्य पुजारी पंडित हरि कृष्ण जी के साथ पंडित शैलेन्द्र जी, पंडित राहुल जी और गोपाल जी की ओर से मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसके बाद सूर्यास्त होते ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि के हवाले किया जाएगा। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया, महासचिव सुशील सोवत तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए चल रही तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ पुलिस तथा स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे   बताया कि पिछले कई  दिनों से  दशहरा कमेटी के  डीडी शर्मा, अशोक भारद्वाज, हरकेश जोशी जोली तरीका,  हरजेश विमल, सुमित गुप्ता, सुदर्शन बत्रा, गुलशन जी, वरुण कुमार, दीपक भारद्वाज तथा कृष्ण मुसाफिर सहित अन्य सदस्यों ने दिन-रात दशहरा पर्व को लेकर चल रही तैयारी में अपना योगदान डाला।
Uploaded Image

नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस का बड़ा सियासी कदम, चुनावी कमेटियों का गठन एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी की कमान

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए चुनावी रणनीति को औपचारिक रूप देना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों के गठन को मंजूरी दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
कैंपेन कमेटी में कांग्रेस के सभी 10 पार्षदों, पांच जिला कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों तथा अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक विभागों के अध्यक्षों सहित अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने मैनिफेस्टो कमेटी, डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी और इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का भी गठन किया है। इन कमेटियों में विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को दिया संगठनात्मक ढांचा:-
इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी की रणनीति चुनाव प्रचार, जनहित के मुद्दों, घोषणापत्र तैयार करने, चुनाव प्रबंधन और संगठनात्मक अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अलग-अलग स्तर पर काम करने की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की को कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ पार्टी नेतृत्व ने चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश स्तर पर तय कर दी है। नई कमेटियों के गठन से चुनाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करने और वार्ड स्तर पर संगठन की भूमिका को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

35 वार्डों में पहले से चल रही है कांग्रेस की तैयारी:-
चंडीगढ़ कांग्रेस केवल कमेटियों के गठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी पहले ही सभी 35 वार्डों के लिए इंचार्ज नियुक्त कर चुकी है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर 12 कमेटियां गठित की गई हैं, जो वार्डों में जाकर संभावित उम्मीदवारों की पहचान और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं।
पार्टी की योजना संगठन के विभिन्न स्तरों को सक्रिय करते हुए वार्डों की स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और संभावित उम्मीदवारों से जुड़े पहलुओं का आकलन करने की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने पर जोर:-
नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश, जिला और वार्ड स्तर तक जिम्मेदारियां निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नई चुनावी कमेटियों के गठन और पहले से जारी वार्ड स्तरीय गतिविधियों के जरिए पार्टी अपने चुनाव अभियान, घोषणापत्र और चुनाव प्रबंधन को एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस का यह संगठनात्मक कदम उसकी चुनावी तैयारियों के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है। अब इन कमेटियों की भूमिका चुनावी रणनीति को जमीन पर लागू करने, संगठन के विभिन्न अंगों के बीच तालमेल बनाने और वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण होगी।

Teachers to Hold Peaceful Protest on October 20 Against Administrative Indifference: JAC Demands Resolution of Pending Issues

By 121 News
Chandigarh, Oct.18, 2026:-The Joint Action Committee of Teachers, UT Chandigarh (Regd.), has announced a peaceful protest on October 20, 2026, at Rally Ground, Sector 25, Chandigarh, against the continued administrative indifference towards the long-pending legitimate demands of teachers and employees of the UT Cadre.

The JAC has announced that while Ravana effigies will be burnt in the evening as part of the Dussehra celebrations, teachers will hold a symbolic protest at 11:00 AM on October 20 by burning effigies representing certain officials of the Chandigarh Administration and the Education Department to express their resentment over the continued delay in resolving their genuine demands.

The JAC stated that several memorandums, meetings and protests have already been held before the Chandigarh Administration and the Education Department regarding various service-related issues of teachers and employees.

 However, several important matters remain unresolved, causing widespread resentment among the teaching community.
Earlier, on August 4, 2026, a protest was held and a memorandum of demands was submitted to the Chandigarh Administration.

 Subsequently, on September 4, 2026, the JAC organised a peaceful protest and march at Sector 17 Parade Ground and submitted a detailed memorandum to the Administration. Despite these efforts, the expected action on several demands is still awaited.

The major pending demands include:
Regularisation of Guest Teachers, Contractual Teachers and Sarva Shiksha Abhiyan (SSA) Teachers who have been serving for more then decades.
Release of pending Dearness Allowance (DA)  and other financial benefits of guest/contract teachers that have been withheld for several months.
Full implementation of Central Government Service Rules in the Chandigarh Administration.
Restoration and grant of various service benefits to regular teachers that are currently being withheld.
An end to the alleged illegal continuation of deputation arrangements in the Education Department.
Resolution of other long-pending service-related issues affecting the rights, job security, promotions and financial interests of all cadre teachers and employees.

The JAC emphasised that these demands are directly connected with the service rights, job security, career progression and financial interests of teachers and employees. Keeping such legitimate matters pending indefinitely is neither justified nor acceptable.

Ranbir Singh Rana, President, and Shiv Murat Yadav, General Secretary, of the JAC urged the Chandigarh Administration and the Education Department to initiate meaningful and time-bound discussions with JAC representatives and take prompt decisions on all pending demands.

The JAC clarified that the proposed protest is directed against administrative indifference, unnecessary delays and the continued non-resolution of legitimate service-related issues. The programme is intended as a democratic expression of protest and is not aimed at causing personal harm or issuing threats to any individual.

The JAC assured the Chandigarh Administration and Chandigarh Police that the protest would be conducted peacefully, in a disciplined and democratic manner, while respecting the law and maintaining public order.

The JAC also requested the authorities to make the necessary arrangements at the protest venue to ensure traffic management, security and the maintenance of public order.