Monday, 19 October 2026

इंदिरा आवास कॉलोनी के पुनर्वास के लिए संघर्ष समिति का गठन,  बलराज बने चेयरमैन

By 121 News
Chandigarh, Oct.19, 2026:- रामदरबार स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई तोड़फोड़ में 8 घरों को तोड़े जाने के बाद कॉलोनी के प्रमुख निवासियों ने एकजुट होकर अपने पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। इसी उद्देश्य से आज कॉलोनीवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ‘इंदिरा आवास कॉलोनी सुधार सभा’ का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता बलराज ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकमत होकर कॉलोनी के पुनर्वास, प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए संगठित प्रयास करने पर सहमति जताई।
सभा के पदाधिकारियों का चयन निम्नलिखित प्रकार से किया गया:
बलराज — चेयरमैन
ममल बोहत — प्रधान
संजय परचा — उपप्रधान
करतार सिंह — खजांची
सोनी कुमार — जनरल सेक्रेटरी
विकास बिड़ला — एडवाइजर
संजय कांगड़ा — प्रचार सेक्रेटरी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलोनीवासियों को विश्वास दिलाया कि वे इंदिरा आवास कॉलोनी के पुनर्वास की मांग को मजबूती से उठाएंगे तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे।
सभा का मुख्य उद्देश्य इंदिरा आवास कॉलोनी का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करवाना और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करना है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment