By 121 News
Chandigarh,Oct.20, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दशहरा समारोहों में शिरकत की। इस दौरान वे सेक्टर-48, सेक्टर-40, सेक्टर-24, सेक्टर-7 और बापूधाम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा लोगों के साथ दशहरे का पर्व मनाया।
इस अवसर पर एच.एस. लक्की ने शहरवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश युगों-युगों से हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और अच्छाई की राह पर चलते हुए हर बुराई का मुकाबला किया जा सकता है और अंततः विजय सत्य की ही होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरे का पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता को समाप्त कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
एच.एस. लक्की ने सभी शहरवासियों को आगामी दीपावली और नववर्ष की भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि ये पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं तथा चंडीगढ़ में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना और मजबूत हो।
No comments:
Post a Comment