By 121 News
Chandigarh, June 03, 2026:- सेक्टर -29 स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल द्वारा आयोजित 52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर बाबा जी के जयकारों तथा मधुर भजनों से गुंजायमान हो उठा।
भजन संध्या के दौरान बलाचौर से यहां पहुंचे भजन गायक मिंटू टकारला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय भजन “जोगिया तैनूं साड़ी नहीं, सानूं तेरी लोड़” प्रस्तुत किया, श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। इसके अलावा “तूं कर मोर सवारी, उड़ गया मैं रही वाजां मारदी” सहित अनेक मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मंदिर परिसर में सुबह धूना पूजन किया गया तथा श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा जी की भव्य आरती में भाग लेकर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। जबकि भजन संध्या से पूर्व ज्योति प्रचंड की गई।
मिंटू टकारला ने अपने भजनों की श्रृंखला में “इक्क पिंड विच जोगी आया, रतनो दियां गऊआं चारदा”, “तेरे शाह तलाइयां दी जोगिया, धूड़ मथे नी लावा” तथा “मां नैणा देवी ए तैनूं बुलावे, तेरी धी” जैसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
No comments:
Post a Comment