By 121 News
Chandigarh, June 03, 2026:- पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने डॉ. ओ. पी. वर्मा और समति आशा राणा के साथ मिलकर चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कमलेश बनारसी दास ने जोर देकर कहा कि चंडीगढ़ में प्रत्येक 10वीं पास छात्र के लिए आगे की शिक्षा सुलभ होनी चाहिए और कोई भी छात्र बिना दाखिले के 11वीं कक्षा में नहीं रहना चाहिए। यह मांग उन्होंने पहले भी (दिसंबर में) प्रशासन के समक्ष रखी थी।
चीफ सेक्रेटरी ने बैठक में आश्वासन दिया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं और जल्द ही सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे को बिना दाखिले के नहीं रखा जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां आवश्यक नियुक्तियाँ की जाएंगी, और जो विद्यालय केवल 10वीं तक संचालित हैं उनकी उप-ग्रेडेशन (11वीं-12वीं तक विस्तार) की मांग को प्रशासन शीघ्र पूरा करेगा।
कमलेश बनारसी दास ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे को 11वीं में दाखिला नहीं मिलता या उसे उसकी पसंद के अनुसार दाखिला नहीं मिलता है तो वे उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे और हमारे साथियों का प्राण है और शिक्षा लेना हमारा अधिकार है — यह सबके लिए है और सभी को इसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों को मदद की आवश्यकता हो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।
No comments:
Post a Comment