By 121 News
Chandigarh, June 04, 2026: नेशनल ह्यूमन राइट्स, सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आज सेक्टर-17, चंडीगढ़ में गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धापूर्वक छबील लगाई गई। इस अवसर पर राहगीरों और आम जनमानस को ठंडा एवं मीठा जल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के जनरल सेक्रेटरी ज़ीशान-उल-हक, फाइनेंस सेक्रेटरी संजीव कपूर, स्टेट कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, गुलशन वर्मा, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी रणदीप सिंह सहारन तथा मीडिया सेक्रेटरी अजय चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। छबील सेवा के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
No comments:
Post a Comment