Thursday 30 September 2021

भाजपा ने सफाई कर्मचारियों को बांटी दवाई व मास्क-चलाया स्वच्छता ड्राईव चलाई

By 121 News

Chandigarh Sept.30, 2021:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत चंडीगढ़ भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा  सफाई कर्मचारियों को कैल्शियम दवाई, मास्क वितरित किये गए तथा सेवा के अनेक कार्यक्रम किए गए। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि जनसेवा के तहत आज भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा "सेवा ही समर्पण" के अंतर्गत  सेक्टर 23 में  श्री सनातन धर्म मंदिर के सामने पार्किंग में सफाई कर्मचारियों को कैल्शियम दवाई,मास्क  वितरित किये गए। इस अवसर पर एनजी सेल के संयोजक अजय सिंगला, प्रभारी जसविंदर कौर, महिला मोर्चाध्यक्ष सुनीता धवन जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनीमाजरा के  गोविंदपुरा कम्युनिटी सेंटर में पार्षद जगतार सिंह जग्गा द्वारा  मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  महामंत्री रामवीर भट्टी,  जिला अध्यक्ष मनीष भसीन,  पार्षद जगतार सिंह जग्गा,  विनोद अग्रवाल,  सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  इस अवसर पर अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इसी प्रकार मौली जागरां कंपलेक्स में मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। देव समाज कॉलेज सेक्टर 45 में  मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान चलाया गया गांव बहलाना के सनातन धर्म मंदिर में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा फल वितरण किया गया] तथा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास में जिला अध्यक्ष सतेंदर सिंह सिद्धु के नेतृत्व में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले के मंडल नंबर 34 सेक्टर 45 सी  में मंडल अध्यक्ष केशव शर्मा स्वच्छता अभियान के आशीष द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सेक्टर 40  की रामलीला ग्राउंड में भी स्वच्छता अभियान किया गया।
रानी झांसी जिले के  सेक्टर 23 में जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के नेतृत्व में घास की कटाई करवाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला वार्ड नंबर 7 नगर खेड़ा मंदिर मौलीजाग्रन में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी की अध्यक्षता में हुआ। जिला डॉ बीआर अम्बेडकर , वार्ड नं 26 में  मंडल अध्यक्ष स्वच्छ भारत विभाग अमित सिहान महासचिव नवीन सोनकर जी के नेर्तत्व में डड्डु माजरा की कच्ची कालोनी के ग्रीन बेल्ट की सफाई की गई। इसी प्रकार  मलोया वार्ड नंबर 28 में अनुसूचित जाति  मोर्चा द्वारा बच्चो में  फ्रूटी और बिस्कुट का वितरण किया गया जिसका आयोजन मोर्चा के प्रदेश सचिव ऋषि राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर  एस सी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व महापौर राजेश कालिया, विश्व हिंदू परिषद से राकेश चौधरी,मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनिया,और कमलेश कुमार,संजीव   अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिला श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वार्ड नं 34 में, मीना चढा,  स्वच्छ भारत विभाग के कंवीनर नरेन्द्र चौधरी के नेर्तत्व में सेक्टर 46 में  आयोजित स्वछता अभियान की शुरुआत रामबीर भट्टी प्रदेश महासचिव भाजपा  गुरप्रीत ढिल्लों पार्षद,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा  द्वारा श्रम दान कर किया गया।

इस सफाई अभियान में दीपक मल्होत्रा प्रदेश सचिव भाजपा, रूबी गुप्ता प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, एल डी शर्मा मंडल महासचिव रितु सूद जिला महासचिव  महिला पूजा मौर्य, भूपेंद्र शर्मा कंवीनर प्रदेस उत्तराखंड प्रकोष्ठ  बीजेपी, केशव शर्मा मंडल प्रेसिडेंट युवा मोर्चा आदि शामिल रहे।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। उनके साथ महामंत्री रामवीर भट्टी,कार्यालय सचिव देवी सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा,  उपाध्यक्ष अंकुर राणा आदि भी शामिल रहे।

अरुण सूद ने  कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी चंड़ीगढ़ के कार्यकर्ता इस काम को बखूबी निभा रहे है जिसके लिए वे बधाई के पात्र है।

No comments:

Post a Comment