Monday 30 November 2020

गुरुपर्व पर 501 किलो का केक काटा

By 121 News

Chandigarh Nov. 30, 2020:- प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश उत्सव को आज एक खास तरीके से मनाया गया। आम तौर पर तो प्रकाश उत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। मगर आज सोमवार को सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 501 किलो का केक काटा गया। इसका आयोजन नेशनल बेकर्स चंडीगढ़-जीरकपुर के संचालक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने किया। इस केक को देखने के लिए गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने श्रद्धालुओं के साथ साथ आम लोगों की भीड़ जुटी रही। बेकरी के 05 कारीगरों की कई दिनों की अथक मेहनत से ये केक बन पाया। केक का वजन 501 किलोग्राम, लंबाई 22 फुट, चौड़ाई 04 फुट ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी।

सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने बताया कि गुरु जी के 551 वे प्रकाश उत्सव पर इस बार फिर हमने सोचा कि 501 किलो का केक काटा जाए और बाबा जी की संगत में बांटा जाए। पिछले वर्ष उनकी तरफ से बाबा जी के 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर केक काटा था। उन्होंने बताया कि केक को बनाने के लिए करीब 05 कारीगर पिछले कई दिन से लगे हुए थे।

No comments:

Post a Comment