Wednesday, 25 November 2026

माँ बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

By 121 News
Chandigarh, Nov.25, 2026:- चुनावी सरगर्मियों के बीच वार्ड नम्बर 14 से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट दान बहादुर ने माँ बगलामुखी के पावन दरबार में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों एवं साथियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ बगलामुखी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान सभी ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर का आशीर्वाद लेकर करना भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। माँ बगलामुखी के चरणों में नमन कर उन्होंने अपने आगामी चुनावी सफर को सफल बनाने तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की सेवा करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का एक अवसर है। जनता का विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संकल्प लिया कि चुनाव में सफलता मिलने पर क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं सहयोगियों ने भी माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और आगामी चुनावी अभियान की सफलता की कामना की।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment