Friday, 6 November 2026

हमारा घर, हमारा अधिकार अभियान के तहत क्रमिक अनशन का पाँचवाँ दिन एवं धरना-प्रदर्शन का आठवाँ दिन

By 121 News
Chandigarh, Nov.06, 2026:- कल्याण संतोष चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के तहत आज श्री राकेश कुमार यादव जी क्रमिक अनशन पर बैठे।
सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने राकेश कुमार यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे दिन व्रत रखकर मालिकाना हक और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग को मजबूती प्रदान की। आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं कॉलोनीवासियों ने रैली ग्राउंड, सेक्टर-25, चंडीगढ़ पहुँचकर उनका समर्थन किया और उनका हौसला बढ़ाया।
सुरेंद्र ठाकुर ने केंद्र सरकार एवं चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि विस्थापित कॉलोनीवासियों को पुनर्वास योजना के तहत मकान और जरूरतमंद परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिया जाए।
आज के धरना-प्रदर्शन में मनीष कुमार, रेनू पांडे, मधु मैनी, गणेश यादव, रमेश कुमार, पुष्पा देवी, , सावित्री देवी, , शीला देवी, जयंती देवी एवं रंजू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
 सुरेंद्र ठाकुर ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता की एकजुटता और सहयोग से लगातार आगे बढ़ रहा है। जब तक हमारी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment