By 121 News
Chandigarh,Nov.06, 2026:- सेक्टर 22 स्थित कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण एवं सुधार कार्य की आज अरदास करवाकर विधिवत शुरुआत की गई। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कम्युनिटी सेंटर को और अधिक सुंदर, आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य शुरू करवाया गया है।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस मौके पर पार्षद दमनप्रीत सिंह की धर्मपत्नी मोनिका नागपाल, समाजसेवी पूजा घई, वार्ड प्रभारी अजय जोशी, कमल, बिट्टू एवं प्रविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment