Wednesday, 7 October 2026

बयाना के डॉ. प्रतीक गोयल ने AIIMS बिलासपुर में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रपति ने प्रदान किया गोल्ड मेडल


By 121 News
Byana, Oct.07, 2026:-
बयाना (जिला भरतपुर, राजस्थान), के आजाद मंडी (पुरानी सब्जी मंडी) निवासी सुभाष गोयल (मोहनी नावली वाले) के सुपुत्र डॉ. प्रतीक गोयल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बयाना का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. प्रतीक गोयल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), बिलासपुर में अपनी MD/MS की पढ़ाई में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

AIIMS बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में आज देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. प्रतीक गोयल को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि बयाना, उनके पैतृक गांव नावली और क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

अपनी सफलता के बारे में डॉ. प्रतीक गोयल ने कहा कि “मेरी माताजी हमेशा से मुझे श्रीमद्भगवद्गीता के विचारों से प्रेरित करती रही हैं।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी, पिताजी, दादाजी, मातृभूमि बयाना, गुरुजनों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अपने पैतृक गांव नावली को दिया।

डॉ. प्रतीक गोयल ने कहा कि वे भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से देश और समाज की सेवा करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं।

डॉ. प्रतीक गोयल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, गुरुजनों तथा बयाना और नावली क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment