By 121 News
Chandigarh, Oct.07, 2026:- चंडीगढ़ टेंट एसोसिएशन की सेक्टर-38 में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जन्नत टेंट के मालिक अनिल मैदान को चंडीगढ़ टेंट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।
अनिल मदान पिछले कई वर्षों से टेंट व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में टेंट कारोबारियों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और कारोबारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
अनिल मैदान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना, टेंट कारोबारियों के हितों की रक्षा करना तथा एसोसिएशन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाना रहेगा। इसके साथ ही एसोसिएशन द्वारा सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया जाएगा।
सीटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ टेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी
चेयरमैन:
जगजीत सिंह — रीगल टेंट,अध्यक्ष:
अनिल मैदान — जन्नत टेंट,उपाध्यक्ष:
संजय — खुशाल टेंट,
वित्त सचिव, जतिंदर राय — राय टेंट सर्विस,महासचिव,सतीश कुमार — महाराजा टेंट हाउस,सचिव,सौरभ बंसल — चंडीगढ़ टेंट हाउस,उप सचिव:
श्टिंकू — कश्यप टेंट सर्विस,सलाहकार,धर्मिंदर कुमार — शगुन टेंट सर्विस,कानूनी सलाहकार,करण कुमार — ओम टेंट सर्विस,कोषाध्यक्ष:
दिनेश कुमार — गुसाईं टेंट सर्विस, राजू — सिमरन टेंट हाउस
नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल मैदान ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और एकजुटता से चंडीगढ़ टेंट एसोसिएशन को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी टेंट व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के हितों के लिए मिल के काम करेंगे
No comments:
Post a Comment