Friday, 9 October 2026

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

By 121 News
Chandigarh, Oct.09, 2026- सेक्टर 22-B में गुरुसाहिब जी की अरदास के उपरांत पानी की निकासी वाली पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। क्षेत्र के कई मकानों में पिछले काफी समय से पानी खड़ा होने की समस्या आ रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस अवसर पर एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल, उनकी धर्मपत्नी मोनिका बादल एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्य का शुभारंभ क्षेत्र की सबसे छोटी बच्ची करकमला के हाथों करवाया गया।

एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस मौके पर मोनिका बादल ने कहा कि महिलाओं और परिवारों को होने वाली परेशानियों का समाधान करना बेहद जरूरी है। वे क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अंत में गुरुसाहिब जी का शुकराना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की अरदास की गई।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment