By 121 News
Chandigarh, Sept.25, 2026:-सेक्टर 32 सी स्थित माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। मंदिर कमेटी द्वारा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसका आज अंतिम दिन विसर्जन यात्रा के साथ समापन हुआ।
मंदिर कमेटी के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सेक्टर 32 से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी, सेवादार और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
मंदिर के प्रधान संजीव ब्रांटा ने सभी निवासियों और भक्तों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अगले वर्ष भी इसी उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment