Thursday, 24 September 2026

आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी करेंगे श्रीमद्भागवत कथा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान में: देवेश मौदगिल 

By 121 News
Chandigarh, Sept.25, 2026:-भागवत मिशन परिवार चंडीगढ़ द्वारा श्री  श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन पितृ पक्ष में , दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34, चण्डीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में प्रतिदिन समय 3:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा। 

भागवत मिशन परिवार चंडीगढ़ के अध्यक्ष पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने बताया के इस भव्य कथा समारोह में भारत के प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी कथा वाचन करेंगे।  

देवेश मौदगिल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाला एक दिव्य ज्ञान यज्ञ है। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित होने वाली यह कथा पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

मौदगिल ने बताया कि कथा में पहले दिन मंगलाचरण भागवत महात्म्य दूसरे दिन शुकदेव आगमन, कपिल भगवान चरित्र तीसरे दिन सती चरित्र, ध्रुव चरित्र चौथे दिन वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म, नंदोत्सव पांचवे दिन माखन चोरी, गिरिराज पूजन छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, महारास सातवें और अंतिम दिन सुदामा चरित्र और फूल होली की कथा होगी। कथा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

मौदगिल ने कहा के कथा में आशीर्वाद देने संत समाज से श्री श्री 1008 महात्मा बुधनाथ जी महाराज, पीठाधीश मंदिर श्री बाबा बालक नाथ माँ वैष्णो गुफा सेक्टर 31 बी चंडीगढ़, कमली माता जी महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़, संत प्रीतपाल सिंह जी महाराज, गुरुद्वारा गुरुसागरसाहिब, राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, अयोध्या लंगर वाले , स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज “भूरी वाले” अध्यक्ष गौ सेवा मिशन, जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य श्री 108 विकास दास जी महाराज, प्रगट गुरु हरि निर्मल स्वामी जी महाराज, स्वामी डॉक्टर रमणीक कृष्ण जी महाराज, श्री बाल कृष्ण जी महाराज ऊना हिमाचल प्रदेश, कन्हैया मित्तल प्रसिद्ध भजन गायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

मौदगिल ने बताया के इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्य पाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, सांसद चंडीगढ़ मुनीश तिवारी, सांसद राज्यसभा सरदार सतनाम सिंह संधू, सांसद राज्यसभा श्री मति रेखा शर्मा, अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल उपस्थित रहेंगे। 

सनातन धर्म के संस्कारों के प्रवाह हेतु और इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए भगवत मिशन परिवार ने अपनी पूरी ताक़त झोंख रखी है। कथा उपरांत प्रतिदिन आए हुए सभी भक्तों के लिए लंगर भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment