By 121 News
Chandigarh, Aug.30, 2026:-मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के तहत निष्काम सेवक जत्था एवं सगल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से अगस्त महीने में रक्तदान अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 4 विशाल रक्तदान शिविर लगाए गए।
इन शिविरों का आयोजन मलोया, काठगढ़, मोटर मार्केट (मनीमाजरा) तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), सेक्टर 32, चंडीगढ़ में किया गया। इस पुनीत कार्य में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और चारों शिविरों को मिलाकर कुल 243 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
शिविरों को सुचारू एवं सफल बनाने में क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों पीजीआई (PGIMER), सेक्टर 12, चंडीगढ़
रोटरी ब्लड बैंक, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), सेक्टर 32, चंडीगढ़
गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH), सेक्टर 16, चंडीगढ़ की ब्लड बैंक टीमों का विशेष तकनीकी और चिकित्सीय सहयोग रहा। आयोजकों ने रक्तदान करने पहुंचे सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और समाज के हर वर्ग को आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। साथ ही, उन्होंने सभी सहयोगी ब्लड बैंक टीमों और स्वयंसेवकों के प्रति भी धन्यवाद प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment