By 121 News
Chandigarh, Aug 30, 2026:- चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने सेक्टर 27 सी की मार्केट में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता हरमेल केसरी ,वाइस प्रेसिडेंट एस ए खान , पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, रानो देवी ,चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रदीप कुमार,रनजोत सिंह रोनी ,एडवोकेट हरेंद्र सिंह लेखपाल, ब्लॉक प्रधान विनय मिश्रा, ब्लॉक प्रधान सुखविंदर सिंह और अन्य साथी शामिल थे ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने कहा कि आज चंडीगढ़ भाजपा चंडीगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है ।
कुछ दिनों पहले जब नगर निगम में 227 करोड़ के आगे आनन फानन में पास किए गए
तब उसको रद्द करने का आदेश चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने अपने कमलम के दफ्तर में बैठकर दिया
और दूसरा मनी माजरा में 24 × 7 पानी का प्रोजेक्ट लाने का काम भी भाजपा ने किया और उसके बाद जब यह प्रोजेक्ट कामयाब नहीं हो सका तो इसको रद्द करने का चिट्ठी भी भाजपा के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कमलम में बैठकर लिखी
इसके बाद मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि जो 450 करोड रुपए फ्रांस की कंपनी से लोन लिए गए हैं उसका ब्याज कौन से पैसे में से दिया जाएगा ।
ऐसा प्रतीत होता है कि यह ब्याज चंडीगढ़ की जनता के द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे में से ही वापस किया जाएगा।
और तीसरा अभी कुछ दिन पहले किसी पार्षद द्वारा 25 लाख की कमीशन लेने की चर्चा पूरे शहर में हुई तब इस चर्चा के बाद एक कमेटी बनाने का आदेश कमलम में बैठकर भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने दिया
और देखिए जो पूर्व मेयर को इस कमेटी की इंक्वारी करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई वह विदेश में है।
इन बातों से साफ समझ आता है केवल इस मामले को भी लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ।
इन सब बातों को पढ़ने और सुनने के बाद यह समझ में आता है कि नगर निगम में गड़बड़ियां करने वाले पार्षद और मेयर भी भाजपा के हैं और उसके बाद उन गड़बड़ियों की इंक्वारी के लिए लिखने वाले और बोलने वाले अध्यक्ष भी भाजपा के है ।
यह सब उनकी मिली भगत की ही एक कहानी है और चंडीगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम भाजपा कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस ए खान ने प्रशासक श गुलाबचंद कटारिया जी से निवेदन किया कि इन सब मामलों की तह तक पड़ताल हो ताकि चंडीगढ़ के लोगों के सामने सारा सच सामने आ सके।
No comments:
Post a Comment