Saturday, 18 July 2026

चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी एवं आरडब्ल्यूए सेक्टर-40 ए द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

By 121 News
Chandigarh, July 18, 2026:- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी (रजि.) ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-40ए के सहयोग से लाल द्वारा मंदिर के पीछे स्थित पार्क, सेक्टर-40ए में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी के प्रधान जसबीर सिंह बंटी तथा क्षेत्र के पार्षद गुरबक्स रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सोसायटी के पैट्रन सुरेश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह, राजेंद्र कौड़ा, दिनेश गुप्ता, तरसेम शर्मा, कर्म सिंह, हरिओम राणा तथा आरडब्ल्यूए सेक्टर-40ए के प्रधान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि "एक सदस्य–एक पेड़ का संकल्प ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकता है। हमें केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।"

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन के लिए चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी एवं आरडब्ल्यूए सेक्टर- 40ए ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment