Saturday, 18 July 2026

सेक्टर 37 और 41 के ट्रैफिक लाइट पॉइंट्स पर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत

By 121 News
Chandigarh, July 18, 2026:-आज यहाँ सेक्टर 37 और 41 के ट्रैफिक लाइट पॉइंट्स पर, सेक्टर 36 स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर वार्ड पार्षद हरदीप सिंह और उनकी टीम के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। रथ यात्रा के पहुँचते ही वातावरण 'जगन्नाथ, जय-जय जगन्नाथ' के नारों से गूँज उठा और लोगों में गजब का उत्साह व श्रद्धा देखने को मिली।
क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस सफल आयोजन के लिए वार्ड पार्षद हरदीप सिंह ने सभी उपस्थित निवासियों और अपनी टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment