Saturday, 18 July 2026

बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

By 121 News
Chandigarh, July 18, 2026:- बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के लोकसभा इंचार्ज सरदार सुरेंद्र सिंह खुड्डा के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिनमें पूर्व अध्यक्ष सरदार वरियाम सिंह, मनोज कुमार (पूर्व उपाध्यक्ष), हरिकृष्ण(पूर्व कोषाध्यक्ष )श्रीमती निर्मला बौद्ध (पूर्व महिला विंग अध्यक्ष, राधेश्याम (पूर्व महासचिव), महासिंह( पूर्व महासचिव ), भीम कुमार (पूर्व सचिव) सहित अनेक वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह बीका भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तन, मन और धन से बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने तथा पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के प्रत्येक वार्ड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक पार्षदों को विजयी बनाकर चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी का मेयर बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगी।

अंत में सभी उपस्थित साथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment