Friday, 27 February 2026

सेक्टर वासियों के हितों के लिए एकजुट हुई आरडब्ल्यूए: हाउसिंग बोर्ड नोटिसों पर रणनीति तैयार

By 121 News
Chandigarh, Feb.27, 2026:-सेक्टर 29 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नरेश अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें हाउसिंग बोर्ड द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों को लेकर सेक्टर वासियों में व्याप्त चिंता पर गंभीर चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से सामूहिक रूप से मिलकर समाधान निकाला जाएगा।
बैठक में सेक्टर की मूलभूत समस्याएँ — पानी, सफाई, सुरक्षा, पार्कों का रख-रखाव तथा स्ट्रीट लाइट आदि मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री दविंदर बबला  ने भी भाग लिया और जनहित के मुद्दों पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य — नरेश कोहली, नलिन जैन, अरुण कुमार, आशीष वर्मा, ब्रिज मोहन खत्री, जोगिंदर सिंह, दर्शन कुमार, होशियार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे और सभी ने खुलकर अपने विचार रखे।
अंत में अध्यक्ष ने कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर वासियों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment