Wednesday 23 August 2023

चंडीगढ़ भाजपा ने बड़ी स्क्रीन पर दिखाया चंद्रयान के उतरने का सफर, तालियां बजाकर किया स्वागत

By 121 News
Chandigarh, Aug.23, 2023:-हम पहली बार चांद पर पहुंच चुके हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है। इसके साथ ही भारत के लिए आज की तारीख ऐतिहासिक हो गई है। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही पूरी दुनिया में भारत की सफलता का शोर छा गया है। पूरी दुनिया फटी हुई आंखों से आज भारत के जज्बे को देख रही है। आपको बता दें कि, भारत अब चांद पर सॉफ्ट-लैंडिंग के मामले में अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिण में सॉफ्ट-लैंडिंग वाला पहला देश बन गया है।

अरुण सूद ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। सूद ने बताया कि यह एक इतिहास बना है, इस शुभ अवसर को लाइव देखने के लिए प्रदेश भाजपा ने वरिष्ठ नागरिकों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, व्हीलचेयर वायंड क्रिकेट टीम के सदस्य, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति, बहरे और गूंगे बच्चों को विशेष रूप से सम्मान पूर्वक कार्यालय बुलाया था।
सफल लैंडिंग के बाद जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई। अरुण सूद ने देश के वैज्ञानिकों, इसरो व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सफलता के लिए धन्यवाद किया और बधाई दी।

No comments:

Post a Comment