Wednesday 23 August 2023

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो और पूरे देश को हार्दिक बधाई: महिला कांग्रेस

By 121 News
Chandigarh, Aug.23, 2023:-
आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो और पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

दीपा दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता ने #इसरो की नींव रखी और इसे देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने आज उस मुकाम पर पहुँचाया है कि पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है।‌

दुबे ने कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का नतीजा है कि आज भारत चाँद के साऊथ पोल पर तिरंगा लहराने वाला पहला देश बना है।

No comments:

Post a Comment