Wednesday 29 June 2022

लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कि बैठक

By 121 News
Chandigarh June 29, 2022:- भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर  बैठक परसौनल सैक्ट्री चंडीगढ़ डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट चंडीगढ़ फाइनेंस एंड प्लैनिंग ऑफिसर चंडीगढ़ एडिशनल कमिश्नर एमसी चंडीगढ़ और कई अधिकारियों के साथ बैठक की गई।जिसमें चंडीगढ़ कर्मचारियों की मुख्य मांगे जैसे कि डीसी रेट 21% करना,एमसी के सेवा नियमों में बदलाव करना (rule, amendment ) करना, चंडीगढ़ में ठेकेदारों द्वारा ठेका बदलने पर पैसों की मांग बंद करना, यूटी चंडीगढ़ के कर्मचारी आवास योजना 2008 के सभी कर्मचारियों को अबाश मुहैया कराना जैसी और कई  मांगों पर और सीटीयू की मांगों पर सहमति हुई। उनकी ओर से सभी मांगों को जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिया गया।
 मीटिंग में भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ के विभाग प्रमुख बद्री प्रसाद कौशिक, प्रधान संजय ठाकुर, महासचिव मलकीत सिंह को अध्यक्ष प्रदीप कुमार वाइस प्रधान बलबीर राम सैक्ट्री जितेंद्र पाल सिंह ऑफिस सैक्ट्री नेगी जी और कई मेंबर शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment