Friday 30 August 2013

Chandigarh Senior Citizen Association Will Felicitate Chandigarh Police Employees

            By 1 2 1 News Reporter

 Chandigarh, 30th August:----चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजंस के अधिकारों की रक्षा करने के एवज में "चंडीगढ़ सीनियर सिटिज़नस एसोसिएशन"की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है।  एक सितम्बर देर शाम चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में एक रंगारंग कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगें और कई तरह के कम्पीटीशन करवा कर विजेताओं को इनाम भी दिए जायेंगें। यह कार्यक्रम 1अक्टूबर को विश्व वरिष्ठ दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सितम्बर माह में किये जाने वाले कार्यकमों की शुरुआत है। इस बात का वर्णन चंडीगढ़ के एस एस पी नौनिहाल सिंह ने पुलिस हेडक्वाटर में एक पत्रकारवार्ता के दौरान किया। उनके साथ चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे।

चंडीगढ़ के एस एस पी नौनिहाल सिंह ने बताया के सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा स्थापित 147पुलिस बीट बाक्स को उनकी कार्यकुशलता के हिसाब से वर्गीकृत किया है और बढिया कारगुजारी करने बाले पुलिस कर्मचारियों को एक सितम्बर को सम्मानित किया जा रहा है और साथ ही उनके परिवार वालों को भी कई तरह के कम्पीटीशन करवा कर मनोरंजक तरीके से इनाम दिए जायेंगें।

वहीँ चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह ग्रेवाल ने अपनी उपलब्धिया गिनाते हुए बताया के 1अक्टूबर को पूरे विश्व में सीनियर सिटीजंस डे मनाया जाता है जिसके उपलक्ष्य में हम पूरा सितम्बर का महीना कोई ना कोई कार्यक्रम करते रहते हैं।  इस बार हम इनकी शुरुआत हम उन पुलिस वालों और उनके परिवारों को सम्मानित करने से शुरू कर रहे हैं जो अपनी जान जोखम में डाल कर हमारी रक्षा करते हैं।

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment