Wednesday, 18 November 2026

घोषणाएं बड़ी, लेकिन हाउसिंग बोर्ड में जमीन पर कुछ नहीं मिला: कमलेश बनारसी दास



By 121 News
Chandigarh, Nov.18 2026:-कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर चंडीगढ़, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों एवं अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुँचीं। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य यह जानना था कि कॉलोनियों के निवासियों को मल्काना हक देने की घोषणा के बाद वास्तव में क्या कार्रवाई शुरू हुई है और लोगों को उनके घरों का कानूनी अधिकार कब मिलेगा।
हाउसिंग बोर्ड के सीओ से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट सवाल पूछे कि क्या मकानों की रजिस्ट्री होगी, क्या डोर-टू-डोर रिकॉर्ड वास्तविक मकान मालिकों के नाम पर दर्ज होगा तथा GPA के माध्यम से मकान खरीदने वाले लोगों को भी मल्काना हक दिया जाएगा या नहीं? ने कहा कि बीजेपी और प्रशासन को जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। पुनर्वास कॉलोनियों के लोग वर्षों से अपने मकानों के कानूनी अधिकार की मांग कर रहे हैं। उन्हें बार-बार उम्मीद देना और फिर नियमों की अस्पष्टता में उलझा देना उचित नहीं है।
उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द स्पष्ट करे कि:
GPA धारकों को मल्काना हक मिलेगा या नहीं?
वास्तविक वर्तमान मकान मालिकों के नाम रजिस्ट्री होगी या नहीं?
डोर-टू-डोर सर्वे और रिकॉर्ड अपडेट की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
पात्र लोगों के लिए आवेदन, दस्तावेज एवं फीस की प्रक्रिया क्या होगी?
जिन लोगों ने वर्षों पहले मकान खरीद लिए हैं, उनके अधिकारों का क्या होगा?
कमलेश बनारसी दास ने कहा कि जनता को चुनावी और राजनीतिक घोषणाएं नहीं, अपने घरों का वास्तविक अधिकार चाहिए।  वादे केवल घोषणा बनकर न रह जाएं। सरकार को बिना देरी किए इस योजना को धरातल पर उतारना चाहिए, ताकि पुनर्वास कॉलोनियों के हजारों परिवारों को वास्तव में राहत मिल सके।
लोगों की भावनाओं से मत खेलिए, उन्हें उनके घर का अधिकार दीजिए। घोषणा तभी सार्थक है, जब उसका लाभ आम आदमी तक पहुँचे।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment