By 121 News
Chandigarh, Nov.20, 2026:-चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिनका मंत्रालय यूटी प्रशासन को नियंत्रित करता है, ने चंडीगढ़ नगर निगम के साथ धोखा किया है। पैसों की भारी तंगी से जूझ रहे निगम को उन्होंने उसके हाल पर डूबने के लिए छोड़ दिया है।
शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पुनर्वास कॉलोनियों को फ्रीहोल्ड करने की प्रशासन की घोषणा का खूब ढोल पीटा, जबकि उसमें कड़ी शर्तें थोप दी गई हैं। लेकिन पैसों के लिए तरस रहे नगर निगम को अमित शाह ने कुछ नहीं दिया। दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार यूटी बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा निगम को देने की घोषणा तक नहीं की गई। उन्होंने कहा, "निगम को उसके हक का पैसा न देना ही उसकी हर समस्या की जड़ है। सालों से सड़कों पर नई परत नहीं बिछी, विकास के काम ठप पड़े हैं, और हालत यहां तक पहुंच गई कि निगम को वी-3 सड़कें प्रशासन को सौंपनी पड़ीं।"
शर्मा ने कहा कि गड़बड़ी सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं गहरी है। "भाजपा के राज में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, और अमित शाह इससे अनजान होने का बहाना नहीं बना सकते। 2024 में मनीमाजरा में भ्रष्ट 24x7 पानी योजना का फीता खुद उन्होंने ही काटा था। अगले ही दिन वहां पानी के नल सूख गए, और मनीमाजरा के लोग आज भी गंदा, मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। दिसंबर 2025 में खुद यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने निगम सदन में माना कि यह योजना बिना किसी सर्वे के बनाई गई और लोगों को पानी देने में नाकाम रही। इसके बावजूद विजिलेंस जांच ठप पड़ी है, और आज तक एक भी अफसर या भाजपा नेता पर केस दर्ज नहीं हुआ। साफ है कि भाजपा अपने लोगों को बचा रही है, और इस लूट की कीमत जनता भारी पानी और गार्बेज बिलों के रूप में चुका रही है।"
शर्मा ने कहा कि स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने भी शहर के साथ शर्मनाक धोखा किया है। न भाजपा ने और न ही मेयर सौरभ जोशी ने अमित शाह के सामने निगम की हालत सुधारने की कोई मांग रखी। जब कि उन्हें चंडीगढ़ के हक के लिए लड़ना चाहिए था, पर वे तालियां बजाने में व्यस्त रहे। शहर के मेयर एक के चुनाव संहिता लागू होने के डर से एक के बाद एक उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन अपने कार्यकाल की आखिरी सदन की बैठक बुलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, क्योंकि उससे उनके कार्यकाल में विकास की पूरी पोल खुल जाती।
शर्मा ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम को यूटी प्रशासन के सामने भिखारी जैसा बना दिया है और ऊपर से भारी बिलों से जनता की जेब खाली कर रही है। "चंडीगढ़ की जनता अब दिखावटी घोषणाओं के झांसे में नहीं आएगी। नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।
No comments:
Post a Comment