By 121 News
Chandigarh, Nov.27, 2026:-गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन की मासिक बैठक सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान गोपाल कृष्ण सूद ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपक रिखी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा छाबड़ा के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर सदस्यों ने दीपावली और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान नवंबर माह में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें सदस्यों ने गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। स्वादिष्ट जलपान एवं सामूहिक भोजन के साथ समारोह का समापन हुआ।
एसोसिएशन का यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
No comments:
Post a Comment