Tuesday, 17 November 2026

भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया: देवशाली

By 121 News
Chandigarh, Nov.17, 2026:-  चंडीगढ़ के हजारों निवासियों को मालिकाना हक मिलने के अवसर पर सेक्टर 29 में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

            इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ की जनता के साथ पार्टी द्वारा 2024 के लोक सभा चुनाव में किया मालिकाना हक़ देने का वादा पूरा होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय व स्थानीय नेतृत्व का धन्यवाद किया।

            देवशाली ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। वह विपक्षी दलों की तरह झूठे वादे नहीं करती। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से आज चंडीगढ़ की‌ दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस निर्णय से शहर के गरीब वर्ग के लोगों को अपने घरों का मालिकाना हक़ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसा देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, उसी प्रकार निरंतर जनकल्याणकारी फैसले लिए जा रहे हैं। देवशाली ने बताया कि भाजपा भाविष्य में भी चंडीगढ़ की जनता के हितों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment