Saturday, 10 October 2026

सेक्टर-19 डी में एम पी लैड फंड से स्थापित सी सी टी वी कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

By 121 News
Chandigarh, Oct.10, 2026:- सेक्टर-19 डी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भूपिंदर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-19 डी में एम पी लैड फंड से स्थापित सी सी टी वी कैमरों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर-19 के निवासियों ने भाग लिया।

यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। सी सी टी वी कैमरों की स्थापना से सार्वजनिक स्थानों की निगरानी बेहतर होने तथा निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

एडवोकेट गिल ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी ने एम पी लैड फंड  के माध्यम से चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान किया है। 

सेक्टर-19 डी के निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद का अभिनंदन किया।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी इस पहल के लिए सांसद एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment