By 121 News
Chandigarh, Sept.13, 2026:-- गोगा जाहर वीर जी की आस्था एवं श्रद्धा को समर्पित रथ यात्रा एवं विशेष जागरण का आयोजन आगामी 18 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम वाल्मीकि धर्मशाला से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, शोभा यात्रा बापूधाम वाल्मीकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर पूरे बापूधाम क्षेत्र में भ्रमण करते हुए निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु गोगा जाहर वीर जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और धार्मिक वातावरण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होंगे।
इसी कड़ी में गोगा जाहर वीर शोभा यात्रा कमेटी की ओर से विशेष जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
शोभा यात्रा एवं जागरण का निमंत्रण देने के लिए देव वैद्य सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य वरिष्ठ नेता संजय टंडन से मिले और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
कमेटी के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि गोगा जाहर वीर जी के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा एवं जागरण में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर सुरेंद्र एवं इंदल भगत के पुत्र सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment