Friday, 25 September 2026

नए अंदाज, बेहतर स्वाद और शानदार माहौल के साथ गोपाल रेस्टोरेंट का नए आउटलेट की शुरुआत 

By 121 News
Dharampur, Sept.25, 2026:--खान-पान के शौकीनों के लिए गोपाल रेस्टोरेंट ने अपने नए आउटलेट के साथ डाइनिंग के अनुभव को एक नया अंदाज देने की तैयारी की है। नई और बेहतर लोकेशन पर तैयार किए गए इस आउटलेट को आधुनिक न्यू एंबिएंस, आकर्षक कैफे लुक और खूबसूरत वैली व्यू के साथ डिजाइन किया गया है।
नए आउटलेट में स्वाद के साथ फूड क्वालिटी और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां खास तौर पर इटालियन और चाइनीज व्यंजनों की रिफाइंड एवं बेहतर क्वालिटी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रबंधन का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ आरामदायक और यादगार डाइनिंग अनुभव प्रदान करना है।
लगभग 120 से 125 लोगों की सिटिंग कैपेसिटी वाले इस नए आउटलेट को परिवार, दोस्तों और विभिन्न छोटे-बड़े समारोहों के लिए भी सुविधाजनक बनाया गया है। आधुनिक इंटीरियर, आकर्षक वातावरण और बेहतर लोकेशन इसे खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कसौली के एम एल के सुल्तानपुरी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 
 
गोपाल रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, नए आउटलेट का फोकस “बेहतर क्वालिटी, शानदार माहौल और बेहतरीन स्वाद” के साथ ग्राहकों को एक संपूर्ण डाइनिंग अनुभव उपलब्ध करवाना है।

प्रबंधन टीम के अनुसार फिटनेस फ्रीक और डायबिटिक पेशेंट्स के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखते हुए गोपाल की तरफ से स्वास्थ्य वर्धक(हैल्दीयर) शुगर फ्री स्वीट्स पर पूरा फोकस कर रहा है। इस क्रम में शुगर फ्री काजू बर्फी, खजूर बर्फी, अंजीर बर्फी और बेसन बर्फी सहित अन्य कई मिठाईयां हैं। सर्दियों के मौसम में गोपाल इसी दिशा में गूड की स्वीट्स पर भी फोकस करेगा और गूड की मिठाईयां पेश करेगा।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment