Wednesday, 2 September 2026

इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि

By 121 News
Chandigarh, Aug.02, 2026:-चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। बेसबॉल अंडर 19 लड़कियों की टीम ने प्रतियोगिता बेहतरीन टीम वर्क दिखा कर गोल्ड मेडल जीता।
खो खो प्रतियोगिता अंडर 17 में लड़कों ने प्रतियोगिता में फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
हैंडबॉल में स्कूल की लड़कियों ने 19 वर्ष वर्ग में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वुशु की प्रतियोगिता में लड़कियों ने फुर्ती और दमखम से 17 वर्ष वर्ग में 3 कांस्य पदक और 19 वर्ष वर्ग में 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता । स्कूल की प्रिंसीपल सुश्री वंदना दीवान छाबड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत के पदक नहीं बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के प्रतीक है। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और विश्वास है कि यह बच्चे भविष्य में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का और चंडीगढ़ का नाम रोशन करेंगे। स्कूल प्रबंधन और स्कूल स्टाफ ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment