Friday, 18 September 2026

श्री गोगा जाहरवीर जी का 10वां विशाल जागरण आयोजित: आयोजक संदीप कुमार ने नैजों का किया स्वागत

By 121 News
Chandigarh, Sept.18, 2026:-श्री गोगा जाहरवीर जी के श्रद्धालुओं की ओर से 10वां विशाल जागरण शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को EWS फ्लैट्स रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-26, बापू धाम कॉलोनी में आयोजित किया गया। जाहरवीर गोगा जी महाराज का विशाल जागरण बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरी रात गोगामाड़ी बाबा के जयकारों से गूंजती रही। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्री गोगा जाहरवीर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कार्यक्रम में इंदर भगत जी नगले वाले की विशेष उपस्थिति रही।
 किन्नर मंदिर बापूधाम सेक्टर 26 की प्रमुख पुजारिन कमली माता जी भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। आयोजकों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान श्री गोगा जहरवीर शोभायात्रा कमेटी के आयोजक संदीप कुमार को सुरेंद्र भगत के निवास स्थान पर पगड़ी बाँधी गई। इंदल भगत जी को पगड़ी बांधी गई। वहीं नेजे के अमित भगत को पगड़ी बांधी गई। विरमपाल, चांदीराम, जगदीश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे भिंडी सामिया पार्टी को और शहर की सभी ढोली साथियों को भी सम्मानित किया गया। चंडीगढ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर  जसमनप्रीत सिंह, पूर्व पार्षद नरेश कुमार, मनोज लारा, जॉनी  कांगड़ा, एमसी नयागांव प्रमोद एम सी नया गांव भी इस मौके उपस्थित रहे और उन्हें सम्मानित किया गया।

आयोजक संदीप कुमार के अनुसार कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे नैजों का स्वागत किया गया, जबकि रात्रि 8 बजे नैजों की पूजा एवं भोग का आयोजन हुआ।
जागरण में धर्मेंद्र नाथ और पार्टी द्वारा भजन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई। उनके द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुती से श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment