By 121 News
Chandigarh, July 02, 2026:-समाजवादी पार्टी (सपा) चंडीगढ़ प्रदेश यूनिट द्वारा आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन अत्यंत साधारण एवं सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि "माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का जीवन और विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज हम सबने सादगी के साथ उनका जन्मदिन मनाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है और उनके बताए हुए समाजवादी रास्तों व जन-कल्याण के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया है।
इस दौरान चंडीगढ़ यूनिट के पदाधिकारियों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment