Wednesday, 24 June 2026

खुड्डा अलीशेर गाँव के निवासियों ने लैंड पूलिंग स्कीम का किया विरोध

By 121 News
Chandigarh, June 24, 2026:-चंडीगढ़ के गांवों में ज़मीन के मालिक अभी लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर चल रही चर्चाओं से परेशान हैं। गाँवों के ज़मीन मालिकों का कहना है कि उन्हें लैंड पूलिंग स्कीम नहीं चाहिए।

इसी संबंध में खुडा अलीशेर गाँव में ज़मीन मालिकों की एक बैठक हुई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए खुडा अलीशेर के निवासी गुरप्रीत सिंह (मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन), नाथ सिंह नंबरदार, नछत्तर सिंह, मेजर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, अमरजीत कौर, बिल्लू सिंह, जसविंदर सिंह आदि ने कहा कि वे अपनी ज़मीन के बदले कोई लैंड पूलिंग स्कीम नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक नेताओं ने अपने छोटे-मोटे राजनीतिक फ़ायदे के लिए मीडिया में लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में गुमराह करने वाली खबरें छपवाई हैं। वे इस स्कीम का कड़ा विरोध करते हैं। पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गाँवों के असली ज़मीन मालिक लैंड पूलिंग स्कीम नहीं चाहते हैं। 
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment