Thursday, 4 June 2026

5वें चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब किए हासिल

By 121 News
Chandigarh, June 04, 2026:- 5वां चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें चण्डीगढ़ की वाणी शर्मा ने महिला एकल, अंडर-19 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज कर तीन खिताब हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सराहना की व सभी ने उन्हें शाइनिंग स्टार का दर्जा दिया। घोषित परिणामों में पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में चण्डीगढ़ के वाद्य चावला ने अपने ही शहर के प्रीतिश सूद को रोमांचक मुकाबले में 4-2 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में चण्डीगढ़ की वाणी शर्मा ने नई दिल्ली की वार्या जैन को कड़े मुकाबले में 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 बॉयज एकल वर्ग में भी चण्डीगढ़ के ही प्रीतिश सूद ने अमृतसर के राजवीर सिंह भाटिया को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया जबकि अंडर-19 गर्ल्स सिंगल वर्ग में एक बार फिर वाणी शर्मा का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने नई दिल्ली की वार्या जैन को ही 4-2 से हराकर दूसरा खिताब जीता।

इस अवसर पर अतुल नंदा (सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट एवं प्रधान पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन) के साथ पंकज शर्मा (सीनियर एडवाइज़र, पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन), गगन बारी (एडवाइज़र), सुमित (खजांची), मनीष भरद्वाज (टेबल टेनिस कोच, पंजाब स्पोर्ट्स विभाग), मनमीत सिंह (जॉइंट सेक्रेटरी) तथा गणेश आहूजा (अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी) ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट के दौरान अतुल नंदा ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें खेलों के प्रति विशेष रूप से प्रेरित किया। उनकी धर्मपत्नी रमीज़ा हाकिम ने भी टूर्नामेंट में शिरकत की तथा बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा तथा वे खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित हुए।
इस टूर्नामेंट में लगभग 350 खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्यों एवं जिलों जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मानसा, बरनाला, संगरूर, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा अन्य क्षेत्रों से भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट कम्पटीशन मैनेजर कनव खन्ना तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी राहुल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिली और उनका खेलों के प्रति सम्मान एवं रुचि बढ़ी।
यह टूर्नामेंट स्वर्गीय आर.एस. मेहता की स्मृति में आयोजित किया गया तथा यह इस आयोजन का पाँचवां संस्करण था। यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष सेक्टर 23, चंडीगढ़ स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट की टेक्निकल टीम ने भी इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 कपिल कुंद्रा, दीपक मेहता, जगदीश सिंह, साहिल जनवेजा, ऋषभ सैनी, नकश मेहरा, पवन जनवेजा, पीयूष पुजारा, अनिल कुमार तथा मनप्रीत सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सहयोग और समर्पित प्रयासों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment