Thursday, 25 June 2026

सेक्टर 30 की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने की बैठक

By 121 News
Chandigarh, June 25, 2026:-भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने सेक्टर-30, वार्ड नं. 18 के नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में लोगों ने लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नगर निगम से संबंधित मुद्दे उठाए।
नरेश अरोड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध रही है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment