Friday, 26 June 2026

व्यापारी एकता मंच ने चंडीगढ़ मास्टर प्लान–2031 में छोटे औद्योगिक प्लॉट धारकों के हितों की पैरवी की

By 121 News
Chandigarh, June 26, 2026:-चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मास्टर प्लान–2031 के प्रस्तावित संशोधनों पर आयोजित Personal Hearing में आज व्यापारी एकता मंच, इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल में  योगेश कपूर, दीपक शर्मा, अशोक तिवारी, ऋषभ गोयल एवं परमिंदर सिंह भाग लिया और छोटे एवं मध्यम औद्योगिक प्लॉट धारकों की ओर से अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ दर्ज करवाई।

व्यापारी एकता मंच ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु प्रस्तावित FAR 2.0 का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम है। साथ ही मंच ने यह भी आग्रह किया कि 125 वर्ग गज, 250 वर्ग गज, 500 वर्ग गज, 1 कनाल एवं 2 कनाल के छोटे औद्योगिक प्लॉटों के लिए केवल 60% ग्राउंड कवरेज पर्याप्त नहीं है। छोटे प्लॉटों को अधिकतम 80% ग्राउंड कवरेज प्रदान की जानी चाहिए। तभी FAR 2.0 का वास्तविक लाभ अधिकांश MSME उद्योगों तक पहुँच सकेगा।

सुनवाई के दौरान व्यापारी एकता मंच ने यह भी अनुरोध किया कि वर्तमान में संचालित औद्योगिक इकाइयों के लिए स्पष्ट Transition Policy (संक्रमण नीति) बनाई जाए, ताकि नई व्यवस्था लागू होने पर किसी भी उद्योग, व्यापार, कर्मचारियों या निवेश पर अनावश्यक प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के अधिकांश प्लॉट छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSME) से संबंधित हैं। इसलिए अंतिम नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे सबसे अधिक लाभ इन्हीं उद्योगों को प्राप्त हो तथा Ease of Doing Business का उद्देश्य वास्तविक रूप से पूरा हो। 
अंत में व्यापारी एकता मंच की तरफ से सभी प्लाटों के टाइटल क्लियर करने की मांग रखी। और मिसयूज एवं वायलेशन के नोटिसों में खड़ी करोड़ों रुपए की पेनल्टी को वन टाइम सेटलमेंट में खत्म किया जाना चाहिए। तभी जाकर असल में FAR को बढ़ाने का व्यापारी को फायदा मिलेगा।

व्यापारी एकता मंच ने विश्वास व्यक्त किया कि चंडीगढ़ प्रशासन सभी सुझावों एवं आपत्तियों पर सकारात्मक एवं न्यायसंगत विचार करते हुए उद्योग हित में अंतिम निर्णय लेगा।

No comments:

Post a Comment