Tuesday, 21 April 2026

रमानी प्रेसिजन मशीन मोहाली ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

By 121 News
Mohali, Apr.21, 2026:- मोहाली में रमानी प्रिसिजन मशीन्स प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कंपनी के प्रबंध संचालक श्री हरिओम वर्मा की दिवंगत पत्नी श्रीमती इंदु वर्मा की स्मृति में उसके जन्मदिन पर आयोजित किया गया था। इस शिविर के दौरान कुल 146  यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
 
रोटरी ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्सेज सेंटर सेक्टर 37 चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम ने कैंप का बखूबी संचालन किया। रविजीत सिंह – इंडस्ट्रियल बिजनेस ओनर्स एसोसिएशन, सेक्टर 82 मोहाली के अध्यक्ष और रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन की टीम के साथ भाग लिया।
 
कंपनी के लगभग 50% कर्मचारियों के अलावा, निदेशकों और कई अन्य संगठनों ने रक्तदाताओं को भेजने के माध्यम से योगदान दिया। बहुत दिलचस्प बात यह है कि इस शिविर के लिए विशेष रूप से यमुनानगर के पास गांव हरनौल जो हरिओम वर्मा का जन्म स्थान है वहाँ से भी 4 दानदाता आए। 
 
प्रबंधन ने अपने सभी कर्मचारियों, डॉक्टरों की टीम और उपस्थित अतिथियों को दोपहर का भोजन करा कर आभार परदिश्तित किया गया। साथ ही प्रबंधन ने मानवता के इस नेक काम में भाग लेने के लिए सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। 
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment